Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कांग्रेस उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभियान चलाई

कांग्रेस उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभियान चलाई
जिले के हर गांव, बूथ और वार्ड स्तर पर कांग्रेस की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अमर सैनी
नोएडा।जिले के हर गांव, बूथ और वार्ड स्तर पर कांग्रेस की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह काम अगले दो माह में पूरा किया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह निर्णय रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बिसरख कैंप कार्यालय पर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने की। बैठक में विगत माह में संगठन द्वारा किए गए राजनीतिक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों द्वारा ब्लॉक वार अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार संगठन की मजबूती के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 15 गांवों को गोद लेकर वहां संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उसी तरह शहरी क्षेत्रों में सोसाइटी और नगरपालिका क्षेत्रों के वार्डों में संगठन की मजबूती पर और अधिक जोर देना होगा। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अपनी कार्यशैली, राजनीतिक सोच और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन व जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने के मामले में गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस को एक मॉडल जिला कांग्रेस कमेटी के रूप में पहचाना जाए। जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि जिले में ग्राम, बूथ व वार्ड स्तर पर कांग्रेस की शत प्रतिशत उपस्थिति अगले दो माह में प्रामाणिक रूप से पूर्ण कर ली जाएगी। मासिक समीक्षा बैठक में श्रुति कुमारी, सतीश शर्मा, जितेंद्र चौधरी, महाराज सिंह नागर, धर्म सिंह वाल्मीकि, कल्पना सिंह, कपिल भाटी, निशा शर्मा, रिजवान चौधरी, मुकेश शर्मा, गौतम सिंह, नीतीश चौधरी, सतपाल फौजी, गौरव लोहिया, डॉ़ रघुराज शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *