भारत

पुलिस की प्रशिक्षण कार्याशाला आयोजित

पुलिस की प्रशिक्षण कार्याशाला आयोजित

अमर सैनी

नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरि मीणा के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 के ऑडिटोरियम में प्रभारी नोडल उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (यू0टी0), अपर पुलिस उपायुक्‍त महिला सुरक्षा प्रीति यादव द्वारा प्रशिक्षण कार्याशाला आयोजित की गयी।
उपनिरीक्षक (यू0टी0) नागरिक पुलिस को 12 माह का आधारभूत प्रशिक्षण के उपरांत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 12 माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सभी उपनिरीक्षक(यू0टी0) के आगमन के पश्चात् 2 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया जा चुका है, जिसमें महत्वपूर्ण कानून एवं व्यवस्था, वी0वी0आई0पी0 ड्यूटी, चुनाव व्यवस्था ड्यूटी, का अनुभव प्राप्त किया गया है।इसी के क्रम में आयोजित कार्यशाला में नवनियुक्ति पर आये उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (यू0टी0) को प्रशिक्षण के दौरान पुलिस आयुक्‍त गौतमबुद्धनगर एवं अपर पुलिस आयुक्‍त, कानून व्‍यवस्‍था द्वारा व्‍यवहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ अपराध निरोध, राजनितिज्ञों, मीडिया, सामाजिक ,विधिक जानकारी, पुलिस का जनता के सा‍थ व्‍यवहार एवं विविध अपराधों के रोकथाम , स्पेशल साइबर क्राइम के सम्‍बधं में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 200 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (यू0टी0) उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players