पुलिस आयुक्त बोलीं- नए कानून से पीड़ितों को मिलेगा न्याय

अमर सैनी

नोएडा। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने थाना सेक्टर 39 में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि इस कानून के तहत अपराधियों को सजा दिलवाने के साथ-साथ पीड़ित को भी न्याय दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई संहिता में आईपीसी की 175 मौजूदा प्रावधानों में बदलाव किया गया है और 9 नई धाराएं जोड़ी गई हैं। इसमें 358 धाराएं हैं। पुरानी आईपीसी में 511 धाराएं थी। नए कानून में राजद्रोह को खत्म कर देशद्रोह शामिल किया गया है। इसकी धारा 150 भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों से संबंधित है।

उन्होंने कहा कि सीआरपीसी के 9 प्रावधान खत्म किए गए हैं। 107 प्रावधानों में बदलाव के साथ 9 नए प्रावधान पेश किए गए हैं। कुल 531 धाराओं हैं, पुरानी सीआरपीसी में 484 धाराएं थी। उन्होंने बताया कि मौजूदा साक्ष्य अधिनियम के पांच मौजूदा प्रावधान निरस्त किए गए हैं। 23 प्रावधानों में बदलाव और एक नया प्रावधान जोड़ा गया है। कुल 170 धाराएं नए साक्ष्य कानून में है, जो की पुरानी में 167 थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कानून ज्यादा संवेदनशील बनाए गए हैं। पीड़िता जहां चाहेगी पुलिस को वहां बयान दर्ज करना होगा। दुष्कर्म के मामले में न्यूनतम 10 साल से लेकर अधिकतम फांसी तक की सजा होगी। सामूहिक दुष्कर्म में 20 साल से फांसी तक का प्रावधान है। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी सी छोटी शिकायत दर्ज करने के लिए अब थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा की हत्या, लूट, दुष्कर्म की भी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज होगी। एक जिले में हुए अपराध की जीरो रिपोर्ट दूसरे जिले में भी कराई जा सकेगी। थाना क्षेत्र का हवाला देकर पुलिस अब मुकदमा लिखने से इनकार नहीं कर सकती। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जांच से लेकर आगे की कार्रवाई तक सारी सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पीड़ित को दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने थाना सेक्टर 39 परिसर में बने थाना प्रभारी के नवनिर्मित कक्ष का आज उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि पुलिस कर्मियों को हर तरह की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस थाने में आने वाले हर व्यक्ति को सुविधाजनक माहौल मिले इसके लिए ढांचागत परिवर्तन किया जा रहा है।
आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे आज जारी होंगे
नोएडा। हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी 16ईके के आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे मंगलवार को जारी होंगे। इसके बाद बचे नंबरों के लिए फिर से पंजीकरण और नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर शाम छह बजे नीलामी के नतीजे देख सकेंगे। दूसरी बार की नीलामी प्रक्रिया के बाद बचे नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक होंगे। सामान्य पसंदीदा नंबर दोपहिया वाहन के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये जमा करके प्राप्त किए जा सकते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img