Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi News : “प्रधानमंत्री भारतीय राजनीति में प्रवचन” पुस्तक का हुआ विमोचन, कई हस्तियां रही मौजूद

Delhi News : बहुप्रतीक्षित पुस्तक “प्रधानमंत्री भारतीय राजनीति में प्रवचन” के लेखक डॉ. अनिल सिंह द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन गुरुवार प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय, तीन मूर्ति भवन नई दिल्ली में हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों, संसद सदस्यों, प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रही।

विद्वत्तापूर्ण कार्य की सराहना की

दरअसल, इस पुस्तक का औपचारिक विमोचन केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के साथ किया। जहां डॉ. सिंह के इस विद्वत्तापूर्ण कार्य की सराहना की गई। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदानों को रेखांकित किया, जिन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को एक मजबूत संस्थान में बदल दिया। जिससे भारत वैश्विक शक्ति और विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ा। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने डॉ. सिंह की मेहनत की सराहना की और कहा कि यह पुस्तक न केवल छात्रों, बल्कि बुद्धिजीवियों और नीति-निर्माताओं के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

पुस्तक पर विचार प्रस्तुत किए

प्रोफेसर बघेल ने डॉ. सिंह के सटीक और गहन दृष्टिकोण की सराहना करते हुए इसे भारतीय राजनीति में पीएमओ के विकास और उसके प्रभाव को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बताया। प्रमुख शिक्षाविदों में दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रमुख प्रोफेसर रेखा सक्सेना और आईपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महेश वर्मा ने पुस्तक पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रो. रेखा सक्सेना ने इस पुस्तक को स्वतंत्रता के बाद के भारत में संघीय कार्यपालिका पर सबसे प्रामाणिक कार्यों में से एक बताया और प्रधानमंत्री के संस्थान की गहन समीक्षा की सराहना की।

बुनियादी ढांचे की स्थापना में भूमिका को सराहा

प्रो. महेश वर्मा ने इस पुस्तक के प्रकाशन को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया। खासकर उस समय में जब प्रधानमंत्री मोदी के योगदानों को वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है। उन्होंने इस पुस्तक की प्रासंगिकता पर जोर दिया, जो मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को समझने में सहायक है। इस अवसर पर सांसद तारिक अनवर, शाहनवाज हुसैन और लवली आनंद जैसी प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी उपस्थित रहीं। सांसद तारिक अनवर ने सभा को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री के योगदानों को रेखांकित किया और विशेष रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू की आधुनिक भारत के बुनियादी ढांचे की स्थापना में भूमिका को सराहा। प्रो. रेखा सक्सेना ने पुस्तक का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत कर इसे भारत की राजनीतिक कार्यपालिका के अध्ययन में एक व्यापक और शोधपूर्ण योगदान के रूप में मान्यता दी।

प्रेरणा और प्रक्रिया के बारे में बताया

प्रो. महेश वर्मा ने भी पुस्तक की सराहना की, विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की प्रगति और विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के संदर्भ में सराहना की। कार्यक्रम का समापन डॉ. अनिल सिंह के संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी पुस्तक “प्रधानमंत्री भारतीय राजनीति में प्रवचन” के लेखन के पीछे की प्रेरणा और प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने पुस्तक को एक गहन शोध और समर्पण का परिणाम बताया, जिसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री की भूमिका और उसके विकास को समझाना है। इस दौरान कार्यक्रम मे प्रोफेसर, अधिवक्ता, वर्तमान आईपीएस अधिकारी, न्यायाधीश और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राचार्य शामिल रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें