प्राधिकरण ने मुक्त कराई 30 करोड़ की जमीन

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण का अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी है। गुरुवार को प्राधिकरण के सर्किल-8 और भू लेख विभाग सलारपुर गांव पहुंची। गांव में संख्या-700 से 711 की 6000 वर्गमीटर जमीन पर अवैध निर्माण, नालियां और प्लाट काटने का काम किया जा रहा था। प्राधिकरण की जेसीबी ने यहां अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। साथ पूरी जमीन को कब्जे में लेते हुए यहां प्राधिकरण का बोर्ड लगाया। ये जमीन मास्टर प्लान 2031 के अनुसार नियोजित है। इस जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

प्राधिकरण ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कागजी दस्तावेजों को खंगाला गया। ये जमीन प्राधिकरण अर्जित और कब्जा प्राप्त जमीन थी। जिस पर अवैध रूप से नालियां बनाई जा रही थीं। साथ जमीन पर प्लाट काटकर बेचने की कोशिश थी। जानकारी मिलते ही प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया और स्वतः जमीन खाली करने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर गुरुवार दोपहर को प्राधिकरण टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस बल की मदद से अवैध निर्माण को हटाया।

1.93 लाख वर्गमीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

बता दें प्राधिकरण ने जनवरी 2024 से अब तक करीब 1.93 लाख वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस जमीन की लागत 1068 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके अलावा अभियान निरंतर जारी है। ये जमीन मास्टर प्लान 2031 के अनुसार नियोजित की गई है। यहां प्लानिंग और परियोजनाएं बनाई जानी है। इसके अलावा जमीन अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर अब तक 24 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि 118 मामलों में डीसीपी स्तर पर जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img