Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 8 बड़े फैसलों पर लगी मुहर,

हिरण पार्क और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मिली मजूंरी
अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स की नई सदस्यता शुरू

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में शुक्रवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में लखनऊ में नोएडा प्राधिकरण की 214वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से शहर के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। कई पुरानी रुकी हुई परियोजनाएं पटरी पर आएंगी और कई नई परियोजनाएं आकार लेंगी। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने बोर्ड बैठक में लिए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी दी।

पुरानी रुकी हुई रियल एस्टेट परियोजनाओं को निपटाने के लिए नई नीति लागू की गई है। अब तक 27 परियोजनाओं ने इसका लाभ उठाया है, जिससे करीब 3000 फ्लैट खरीदारों को राहत मिलेगी। प्राधिकरण को अरबों रुपये का राजस्व मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भूमि दरों में संशोधन किया गया है। अधिकांश श्रेणियों में 6% की वृद्धि की गई है, जबकि वाणिज्यिक दरों को अपरिवर्तित रखा गया है।आवासीय भूखंडों पर निर्माण के लिए अतिरिक्त समय सीमा दी गई है। 12 वर्ष बाद भी निर्माण न करने वालों को 10 प्रतिशत वार्षिक शुल्क पर समय विस्तार मिलेगा। किसानों को आवंटित 5 प्रतिशत आवासीय भूखंडों पर निर्माण के लिए 5 वर्ष का निःशुल्क समय दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स की नई सदस्यता शुरू
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तैयार मानकीकृत विकास एवं भवन नियमों का अध्ययन करने के लिए समिति गठित की गई है। सेक्टर-151ए में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स के लिए नई सदस्यता शुरू करने की अनुमति दी गई।

हिरण पार्क और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मिली मजूंरी
सेक्टर-91 के जैव विविधता पार्क में हिरण पार्क विकसित करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। सेक्टर-123 में 70 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की परियोजना को मंजूरी दी गई।

आम जनता को मिलेगा लाभ
बोर्ड बैठक में यह निर्णय नोएडा के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि इन निर्णयों से शहर के समग्र विकास में तेजी आएगी और आम जनता को लाभ मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *