Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: ढाबा संचालक के बेटे से मारपीट, रंगदारी की मांग का मामला

Noida NCR News in Hindi

Noida Crime: ढाबा संचालक के बेटे से मारपीट, रंगदारी की मांग का मामला

नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के गांव बदौली में स्थित राजू दा ढाबा पर 18 दिसंबर की शाम तीन युवकों ने ढाबा संचालक के बेटे शशांक से मारपीट की और 10 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की।

पीड़ित शशांक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उस समय उसके पिता किसी काम से बाहर गए थे और वह अकेले ढाबा संभाल रहा था। तभी तीन युवक बाइक से आए और मछली मांगने लगे। शशांक के मना करने पर कि मैन्यू में मछली नहीं थी, आरोपियों ने गालियां देनी शुरू की और फिर उसे साइड में ले जाकर अवैध असलहा दिखाते हुए पेट पर तान दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और 10 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की।

शशांक ने अपनी सुरक्षा के लिए डायल-112 पर कॉल की। सूचना मिलते ही उसके मकान मालिक मिंटू भाटी और करन चपराना मौके पर पहुंचे। तीनों युवक मौके से फरार हो गए। फरार आरोपी में से एक ने अपना नाम कौशिन्दर हरषाना निवासी गुर्जर डेरनी बताया और धमकी दी।

कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें