उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गैस एजेंसी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, इस तरह वारदात को दिया था अंजाम

Hapur News : (शाहरुख़ खान) भारत गैस एजेंसी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कपूरपुर पुलिस ने एजेंसी के डिलीवरी बॉय समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी के सभी 50 गैस सिलेंडर बरामद कर लिए गए हैं।

क्या है पूरा मामलाक

जिले के एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना कपूरपुर पुलिस और स्वाट टीम ने गिरोह के सरगना अजीत उर्फ हनुमान को गिरफ्तार किया है। अजीत मतनावली का रहने वाला है और एजेंसी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। उसके साथ गेसूपुर, बुलंदशहर के रहने वाले मोनू और हरिओम को भी गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि चोरी 20 मार्च की रात को हुई थी।

यहां से हुई गिरफ़्तारी

आरोपियों ने चुराए गए सिलेंडरों को खेतों में छिपा दिया था। जांच में पता चला कि अजीत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को नरैना पुलिया के पास से पकड़ा। उनके पास से चोरी में इस्तेमाल की गई टाटा ऐस भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना अजीत पहले भी अपराध में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img