उत्तर प्रदेश : राहुल गांधी से मिले बुलंदशहर जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी और संगठन को मजबूत करने लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपी के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर विचारों का आदान-प्रदान करने के साथ संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए।

तैयारी में जुटने के निर्देश दिए

बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर जिले के संगठन की मजबूती पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में राहुल गांधी द्वारा यूपी में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए हैं । दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित सभी जिलाध्यक्षों एवं शहर अध्यक्षों की इस बैठक में वर्ष 1970 की तर्ज पर संगठन को सक्रिय करने और सियासी रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमें दूसरी पार्टियों द्वारा दुष्प्रचार और उसके द्वारा चुनाव को प्रभावति करने के लिए अपनाए जा रहे हथकंड़ों से निपटने के लिए मजबूत संगठन चाहिए।

भीड़तंत्र के बजाय जनता के मुद्दे

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों से मुलाक़ात के बाद राहुल गांधी ने उन्हें चुनाव जीतने और संगठन पर पकड़ बनाए रखने के टिप्स दिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बताया कि आने वाले चुनावों में बाहरी के बजाय कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा। उन्होंने बताया राहुल गांधी ने कहा है कि पार्टी में भीड़तंत्र के बजाय जनता के मुद्दे को लेकर जुझारूपन दिखाने वाले कार्यकर्ताओं की जरुरत है। ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला कमेटी, नगर और ब्लॉक कमेटियों में सक्रिय और समर्पित लोगों को जगह दी जाएगी। जियाउर्रहमान ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाएंगे और बूथ स्तर तक कांग्रेस को खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी दलित, अल्पसंख्यक, शोषित और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img