Bhopal: भोपाल दुष्कर्म और ब्लैकमेल के मामले में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- प्रदेश स्तर पर बनी SIT, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

Bhopal: भोपाल दुष्कर्म और ब्लैकमेल के मामले में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- प्रदेश स्तर पर बनी SIT, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल के सनसनीखेज मामले ने प्रदेश में हलचल मचा दी है। इस मामले पर राज्य के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री सारंग ने कहा, “पहले भी मध्य प्रदेश में हमने धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम कानून बनाया था और इसी के तहत कार्रवाई भी की गई थी। भोपाल के मामले में भी एक SIT बनाई गई थी, लेकिन उसके बाद दो-तीन शहरों से अन्य ऐसे मामले सामने आए हैं, इसलिए प्रदेश स्तर पर SIT बनी है। यह सुनिश्चित है कि इस तरह से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी इस तरह की हिम्मत न कर सके।”

उन्होंने मामले को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा, “इससे ज्यादा निंदनीय क्या होगा? यह एक तरह से योजनाबद्ध तरीके से और धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” मंत्री ने साफ कर दिया कि सरकार इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और किसी भी दोषी को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा। मामले में SIT के गठन के बाद पूरे प्रदेश में कार्रवाई तेज कर दी गई है और ऐसे मामलों में शामिल सभी तत्वों को चिन्हित कर उन पर सख्त कदम उठाने की प्रक्रिया जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img