भारत

पंजाब, चंडीगढ़/तरन तारन: बंधों की मज़बूती के लिए त्वरित कदम: कैबिनेट मंत्री भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ ब्यास नदी के कमज़ोर हिस्सों की मज़बूती करने के कार्य में सहयोग दिया

पंजाब, चंडीगढ़/तरन तारन: लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पंजाब का समूचा अमला हरकत में

पंजाब, चंडीगढ़/तरन तारन, 3 सितंबर:

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ ने आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ आज जिला तरन तारन के गांव मरड़ और किड़ियां का दौरा कर ब्यास नदी के संवेदनशील हिस्सों का जायज़ा लिया।

इस दौरान नेताओं ने बंधों की स्थिति का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर नदी का जलस्तर बढ़ने से सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्रियों और श्री सिसोदिया ने स्थानीय समुदाय व जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से बोरी और क्रेटों की मदद से नदी के कमज़ोर हिस्सों को मज़बूत करने के कार्य में भागीदारी की।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं तथा दीर्घकालिक समाधान के लिए योजनाएँ भी तैयार की जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्रियों ने गांववासियों और अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा समय रहते बंधों को मज़बूत करने में दिए गए सहयोग की सराहना की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए स्थिति पर पूरी नज़र रखे हुए है।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब सरकार का पूरा अमला पहले दिन से सक्रिय है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और आप की पूरी नेतृत्व टीम इस कठिन समय में पंजाबवासियों के साथ मज़बूती से खड़ी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players