हरियाणा, पंचकूला: मेयर ने सेक्टर-19 और राजीव-इंदिरा कालोनी में किया निरीक्षण

हरियाणा, पंचकूला। सेक्टर-19 और राजीव-इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार को नाला ओवरफ्लो होने से लोगों को हुई परेशानी के बीच महापौर कुलभूषण गोयल ने निरीक्षण किया और समस्या के निदान के निर्देश दिए। सेक्टर-19 में कई जगह पानी भरा हुआ था। लेकिन पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए नए नाले के कारण लोगों को काफी राहत मिली। महापौर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-19 में नए नाले को समय-समय पर साफ करने के लिए कहा। एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान और महापौर मौके पर पहुंचे।

वहीं सेक्टर-19 में कई जगहों जलभराव के कारण लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मेयर को बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा समय पर सीवरेज की सफाई नहीं की जाती, जिस कारण पानी की सही निकासी नहीं हो रही। मेयर ने तुरंत एचएसवीपी के एक्सईएन एनके पायल से बात की, तो उन्होंने माना कि सीवरेज के पानी की निकासी में देरी हुई। इस समय सीवरेज का पानी फिलहाल सेक्टर-19 बूस्टिंग स्टेशन से औद्योगिक क्षेत्र में भेजा जाता है, उसके बाद सेक्टर-20 जाता है। वहीं मोटर पूरी क्षमता से नहीं चल पाने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हुई। इस स्थिति से निपटने के लिए ट्रैक्टर के साथ एक और मोटर लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए ।

राजीव-इंदिरा कालोनी में नाले का पानी घरों में घुस गया और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पीने के पानी की पाइपें भी टूट गईं, जिन्हें तुरंत ठीक करने के आदेश दिए गए। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि बारिश के दौरान लोगों को दोबारा ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े। इस दौरान आर.के. जैन, प्रमोद वत्स, जस्सी बिडलान, सुंदरलाल, अनिता सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img