Home Blog Page 3333

Vivo X Fold 3 Series: 8.03 इंच डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 8 Gen के साथ फोन की डिटेल लीक, लॉन्चिंग से पहले

वीवो के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज जल्द ही लॉन्च हो सकती है, लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इससे जुड़ी कई डिटेल्स लीक हो चुकी हैं. लीक जानकारी से सामने आया है कि वीवो की फोल्डेबल सीरीज में Vivo X Fold 3 और Vivo X Fold 3 Pro शामिल हो सकते हैं. V3 चिप के साथ इस स्मार्टपोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा.

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo (चीन की एक वेबसाइट) पर पोस्ट करते हुए बताया कि Vivo X Fold 3 Pro में 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.03 इंच की मेन फोल्डिंग डिस्प्ले हो सकता है. कैमरे की बात करें तो इनमें 32 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे हो सकते हैं. साथ ही इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है. इसके अलावा 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B कैमरा दिया जा सकता है.

Vivo वी30 सीरीज से जुड़ी जानकारी लीक 

इससे पहले Vivo V30 सीरीज से जुड़ी कुछ जानकारियां भी लीक हो गई थीं. एक टेक टिपस्टर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया था कि Vivo V30 सीरीज की संभावित कीमत 33 हजार 999 रुपये तो V30 Pro की कीमत 41 हजार 999 रुपये हो सकती है. फोन का लीक टीजर सामने आने के बाद पता चला कि अपकमिंग स्मार्टफोन की इस सीरीज में स्क्रीन पर टॉप-सेंटर में पंच-होल कटआउट होगा, जो सेल्फी कैमरा के लिए प्लेस किया गया होगा.

इससे पहले वीवो ने तारीख का एलान करते हुए बताया था कि वीवो वी30 और वी30 प्रो भारत में 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा, जिसका लॉन्चिंग टाइम दोपहर 12 बजे रखा गया है. इस फोन की लाइव लॉन्चिंग फ्लिपकार्ट पर होगी. फोन में आपको तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स मिलेंगे, जिनमें अंडमान ब्लू, पीकॉक ग्रीन और क्लासिक ब्लैक कलर शामिल हैं. वीवो वी30 स्मार्टफोन्स को एनबीटीसी, टीडीआरए, आईएमडीए और एफसीसी जैसे कई सर्टिफिकेशन्स मिले हुए हैं.

हरियाणा के राज्यपाल से तेलंगाना की बैडमिंटन टीम ने मुलाकात की, चंडीगढ़ में करेंगे प्रदर्शन

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन हरियाणा में तेलंगाना राज्य की बैडमिंटन टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की और राज्यपाल से आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त की। यह टीम हैदराबाद से टीम प्रबंधक अफ्जल बेगम के नेतृत्व में चंडीगढ़ में 3 मार्च से 9 मार्च तक चल रहे ऑल इंडिया सिविल सर्विस बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आई हुई है।

राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।
खेल व्यक्ति को अनुशासन एवं आपसी सदभाव सिखाता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है। हमारे जीवन में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।

राज्यपाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता खिलाड़ियों में राष्ट्रीय एकता की भावना एवं सदभावना का विकास करती है। खेल के दौरान सौहार्द एवं मैत्री का माहौल स्वतः ही तैयार हो जाता है। इस प्रकार की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपनी दक्षता और क्षमता सिद्ध करने का अवसर तो मिलेगा ही साथ ही उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं, मान्यताओं, रहन-सहन इत्यादि के बारे मे जानकारी होगी।

Vitamin D Disadvantage: अधिक विटामिन डी लेने से ये नुकसान हो सकते हैं, यहां तक कि ओवरडोज से मौत भी हो सकती है

विटामिन सेहत के लिए जरूरी कहे जाते हैं क्योंकि ये शरीर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं. इनकी शरीर में कमी हो जाए तो बॉडी के फंक्शन और सेहत पर बुरा असर पड़ता है. लेकिन कई बार सेहत के नाम पर हम विटामिन की ओवरडोज भी ले लेते हैं और ये भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. विटामिन डी की बात करें तो इसकी ओवरडोज आपके लिए जानलेवा तक हो सकती है. हाल ही में आई एक खबर के अनुसार लंदन में एक बुजुर्ग की मौत विटामिन डी की ओवरडोज के चलते हो गई. चलिए जानते हैं कि विटामिन डी की ओवरडोज शरीर को क्या नुकसान पहुंचा सकती है.
विटामिन डी के ओवरडोज के सेहत को नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि विटामिन डी की ओवरडोज लेने पर शरीर में विषाक्त पदार्थ ज्यादा बढ़ जाते हैं. विटामिन डी की अधिकता से शरीर में हाइपरविटामिनोसिस हो जाता है और शरीर कई तरह की दिक्कतों का शिकार हो जाता है. देखा जाए तो एक साल तक के बच्चों के लिए डेली बेसेज पर विटामिन डी की खुराक 400 अंतर्राष्ट्रीय यूनिट (IU) होनी चाहिए.
एक साल से ज्यादा उम्र से लेकर 70 साल तक के व्यक्ति के लिए इसकी खुराक 600 IU निर्धारित की गई है. इसके साथ साथ 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए इसकी डेली डोज 600 IU तक होती है. अगर इस डोज से अधिक सेवन किया जाए तो शरीर में कई गंभीर बीमारियों का रिस्क हो सकता है.
क्या कहती है रिसर्च 
हाल ही में कराई गई कई रिसर्च में कहा गया है कि विटामिन डी के ओवरडोज से व्यक्ति को भूख लगनी कम हो जाती है. इसके अलावा जी मिचलाता है और उल्टी होने लगती हैं. व्यक्ति के मोशन अनियमित हो जाते हैं.इसेक साथ साथ दिमाग पर भी इसका असर पड़ता है और भ्रम और डिप्रेशन जैसी स्थिति पैदा होने लगती है. अगर शरीर में बहुत सारा विटामिन डी चला गया है तो व्यक्ति कोमा तक में जा सकता है जो जानलेवा भी साबित हो सकता है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट जरूरत से ज्यादा विटामिन डी के सप्लीमेंट्स ना लेने की सलाह देते आए हैं.
कैसे करें विटामिन डी की पूर्ती 
अगर आप नैचुरल तौर विटामिन डी नहीं ले पा रहे हैं तो आपको सप्लीमेंट्स की बजाय डाइट में विटामिन डी युक्त आहार को शामिल करना चाहिए. इसमें डेयरी उत्पाद, संतरे का रस, सोया दूध, मछली, पनीर और अंडे शामिल हैं. इनका सेवन करके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी की जा सकती है.

सीएम खट्टर ने चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर को दी जीत की बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कुलजीत संधू और डिप्टी मेयर पद पर राजिंदर शर्मा को जीत हासिल करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि ‘चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी के रूप में सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कुलजीत संधू और डिप्टी मेयर पद पर राजिंदर शर्मा जी को जीत हासिल करने पर ढेर सारी बधाई !

चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा के नेतृत्व में बीजेपी चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ता साथियों के समर्पण और उनके प्रयासों की यह विजय लोकसभा चुनावों से पूर्व @BJP4India के 400 पार के लक्ष्य को और सरल बनाएगी, ऐसा हमें विश्वास है।’

चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हरा दिया है। बीजेपी उम्मीदवार को 19 वोट मिले हैं तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी गुरप्रीत गाबी के पक्ष में 17 वोट डाले गए थे। जबकि उनके एक वोट को इनवेलिड करार दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा ने सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके दावे को लेकर निशाना साधा

0

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके इस दावे को लेकर निशाना साधा कि भारत में बेरोजगारी दर पाकिस्तान से दोगुनी अधिक है। नई दिल्ली में आज पार्टी प्रवक्ता प्रत्यूष कंठ ने कहा कि पाकिस्तान में 40 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, ऐसे में इस तरह की तुलना श्री गांधी की तुच्‍छ समझ को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की भारत की तुलना पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से करना तुष्टीकरण की राजनीति की मानसिकता बताती है। श्री कंठ ने कहा कि श्री गांधी यह समझने में विफल रहे कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सुरक्षा ढांचा काफी मजबूत हुआ है।

इससे पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक जनसभा में श्री गांधी ने कहा था कि इस समय देश में पिछले 40 वर्ष में सबसे अधिक बेरोजगारी है।

 

मिशन रोजग़ार: दो सालों में मुख्यमंत्री ने पंजाब के नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ देकर 40,000 से अधिक परिवारों का जीवन किया रौशन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मिशन रोजग़ार’ को जारी रखते हुए आज अलग-अलग विभागों में नए भर्ती हुए 457 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस भर्ती के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन से लेकर अब तक 40,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ देकर इनके परिवारों के जीवन को रौशन किया है।
आज यहाँ म्यूनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र बाँटने के अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास का अटूट अंग बनाने के लिए बड़े प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती में इतनी शक्ति है कि यहाँ कुछ भी पैदा किया जा सकता है क्योंकि यहाँ के लोगों को सख़्त मेहनत और समर्पित भावना के अमिट जज़्बे की बख़्शीश प्राप्त है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस धरती में अथाह सामथ्र्य है जिस कारण राज्य सरकार पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सख्त प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भर्ती किए गए उम्मीदवारों में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में 20 जूनियर ड्राफ्टमैन, पशु पालन विभाग में डेयरी विकास अफ़सर, क्लर्क, इन्क्यूबेटर ऑपरेटर और मशीन ऑपरेटरों समेत 32 कर्मचारी, युवा सेवा विभाग में छह स्टेनो-टाईपिस्ट, कराधान और आबकारी विभाग में क्लर्क लीगल, अकाऊन्ट्स और आई.टी. सहित 129 कर्मचारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में 8 स्टेनो-टाईपिस्ट, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में एक क्लर्क, वित्त विभाग में क्लर्क, स्टेनो टाईपिस्ट और सैक्शन अफसरों समेत 36 कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग में 24 जूनियर ड्राफ्टमैन, आवास एवं शहरी विकास में 41 क्लर्क, जल संसाधन विभाग में 79 स्टेनो-टाईपिस्ट, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में स्टाफ नर्स, क्लर्क और चौथा दर्जा समेत 9 कर्मचारी, पावरकॉम में ऐसिस्टैंट इंजीनियर, ऐसिस्टैंट मैनेजर और क्लर्क समेत 65 कर्मचारी और चिकित्सा शिक्षा और अन्य विभागों में प्रोफ़ैसर, एसोसिएट प्रोफ़ैसर और ऐसिस्टैंट प्रोफ़ैसर समेत 7 कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महान सिख गुरूओं ने हमें ज़ुल्म और बेइन्साफ़ी के विरुद्ध लडऩे का संदेश दिया है और उनके नक्शे कदमों पर चलते हुए राज्य सरकार सरकारी नौकरियों की भर्ती को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिससे किसी के साथ भी अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि इस म्यूनिसिपल भवन में ऐसे कई समारोह हो चुके हैं, जिनमें नौजवानों को अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरियाँ मिली हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नौजवानों की भलाई को सुनिश्चित बनाने और उनके लिए रोजग़ार के नए रास्ते खोलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह बड़े गर्व और संतुष्टी की बात है कि 40,000 से अधिक नौजवानों को केवल योग्यता के आधार पर चुना गया है। हमारा मकसद नौजवानों के लिए रोजग़ार के नए रास्ते खोलते हुए पंजाब छोडक़र जाने वाले नौजवानों की वतन वापसी को सुनिश्चित बनाना है। मुझे इस बात की बहुत ख़ुशी है कि बड़ी संख्या में नौजवान जो पहले विदेश जाने की योजना बना रहे थे, अब प्रतियोगी परीक्षाओं के द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं।’’
मुख्यमंत्री ने नए भर्ती हुए नौजवानों को मिशनरी भावना से लोगों की सेवा करने का न्योता दिया क्योंकि अब वह सरकार के परिवार के सदस्य बन चुके हैं। नए भर्ती हुए नौजवानों को मुखातिब होते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘‘मुझे पूरी उम्मीद है कि आप अपनी कलम के द्वारा समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की मदद करोगे। आपको अधिक से अधिक लोगों की भलाई सुनिश्चित बनानी चाहिए, जिससे कोई भी नागरिक सरकारी दफ़्तरों से निराश होकर न जाए।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती के एक-एक इंच को महान गुरूओं, संतों, पीरों, शहीदों और कवियों की चरण छू प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पंजाबी ‘विश्व नागरिक’ हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से वैश्विक स्तर पर अपनी काबिलियत का सबूत दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को सख़्त मेहनत के अद्वितीय जज़्बे की बख़्शीश प्राप्त है, जिसके स्वरूप वह हरेक जगह अपनी पहचान बना लेते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘रिवायती पार्टियाँ मुझसे ईष्र्या करती हैं क्योंकि मैं साधारण घर से सम्बन्ध रखता हूँ। यह नेता सत्ता में बने रहने का अपना बुनियादी हक समझते थे, जिस कारण इनको यह हज़म नहीं हो रहा कि आम आदमी राज्य का शासन इतने बेहतर ढंग से कैसे चला रहा है। इन राजनीतिज्ञों ने लम्बा समय लोगों को मूर्ख बनाया, परन्तु अब लोग इनके गुमराह करने वाले प्रचार में नहीं आऐंगे।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेताओं को यह बात बर्दाश्त नहीं हो रही कि राज्य सरकार 90 प्रतिशत घरों को मुफ़्त बिजली मुहैया करवा रही है, अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों ने आम आदमी क्लीनिकों से मुफ़्त इलाज करवाया, पहली बार प्राईवेट थर्मल प्लांट राज्य सरकार द्वारा 1080 करोड़ रुपए की लागत के साथ खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि यह नेता राज्य में आम आदमी के भले के लिए हो रहे कार्यों से बोखलाए हुए हैं, जिस कारण वह उनके विरुद्ध ज़हर की उल्टी कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने लोगों को न्योता दिया कि वह इन नेताओं के झाँसे में न आएं, जो अपना अस्तित्व गंवा चुके हैं क्योंकि लोगों द्वारा इनको बुरी तरह से नकार दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देने के लिए आठ हाई-टैक कोचिंग सैंटर खोल रही है। भगवंत मान ने कहा कि यह केंद्र नौजवानों को यू.पी.एस.सी. की परीक्षा पास करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे हमारे नौजवान राज्य और देश में नामवर पदों पर सेवा निभा सकें।
कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को बीते समय का राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि यह नेता जिस पार्टी में जाता है, उस पार्टी के लिए बोझ बन जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बिजली संबंधी सिद्धू अब तो बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं परन्तु वह ख़ुद मंत्री होते हुए बिजली विभाग लेने से भाग गए थे। उन्होंने कहा कि यह नेता घड़ी- घड़ी अपनी वफ़ादारी बदल लेते हैं जिस कारण लोगों का उन पर कोई भरोसा नहीं रहा।
मुख्यमंत्री ने नौजवानों को जीवन में नेतृत्व करने के लिए अपनी काबिलियत पहचानने का न्योता देते हुए कहा कि जिस तरह हवाई अड्डों पर रनवे हवाई जहाज़ को सुचारू ढंग से उड़ान भरने की सुविधा देते हैं, उसी तरह राज्य सरकार नौजवानों के सपनों को साकार करने में मदद कर रही है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि नौजवानों के विचारों को उड़ान देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत सिंह मान ने नौजवानों से अपील की कि वह समाज में अपनी अलग पहचान कायम करने के लिए हर संभव प्रयास करें, जिससे वह बुलन्दियों पर पहुँच सकें।
इस अवसर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह, सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा समेत अन्य उपस्थित थे।

कहीं आप भी नहीं कर रहे हैं, ये गलतियां आपकी सेहत को खराब कर सकती हैं।

Workout Mistake’s At Gym: फिट और सेहतमंद रहने के लिए आजकल जिम (gym)में वर्कआउट का चलन है. चूंकि जिम में फिट रहने के लिए कई तरह के इक्विपमेंट होते हैं, इसलिए लोग इनकी मदद से आसानी से वर्कआउट कर लेते हैं. लेकिन जिम में वर्कआउट करने के लिए भी कुछ नियम होते हैं. जो जो पहली बार जिम जा रहे हैं, खासकर वो लोग जिम में ऐसी गलतियां (mistakes in gym )कर बैठते हैं जो उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं. चलिए जानते हैं कि जिम में वर्कआउट करते वक्त किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.
जिम में वर्कआउट करते वक्त ना करें ये गलतियां  
  1. कई लोग जिम में जाकर जरूरत से ज्यादा कॉन्फिडेंस दिखाते हैं औऱ बिना ट्रेनर की मदद के ही वर्कआउट करने लगते हैं. ये गलत है.ट्रेनर आपकी बॉडी और वेट के लिहाज से आपके लिए वर्कआउट तय करता है इसलिए जब भी वर्कआउट करें तो अपने ट्रेनर की मदद जरूर लें. खासकर अगर आप वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं तो अपने ट्रेनर की निगरानी में ही करें.
  2. जिम में वर्कआउट करते वक्त अपने पोस्चर का खास ख्याल रखना चाहिए. गलत पोस्चर में वर्कआउट करने पर आपकी बॉडी और मसल्स को नुकसान हो सकता है. वर्कआउट करते वक्त आपके हाथ, पैर और गर्दन सही पोस्चर में होंगे तभी आपके शरीर के सभी हिस्सों पर सही प्रेशर पड़ेगा. इसलिए अपने ट्रेनर की मदद से सही पोस्चर चुने और फिर वर्कआउट करें.
  3. कुछ लोग जिम जाकर सीधा कसरत करने लगते हैं. ये गलत प्रोसेस हो सकती है, वर्कआउट करने से पहले बॉडी को वॉर्मअप करना जरूरी है. अगर आप वर्कआउट से पहले वॉर्म अप नहीं करेंगे तो आपको इंटनल इंजुरी हो सकती है या फिर क्रैंप हो सकते हैं. इसलिए वर्कआउट से पहले पंद्रह मिनट तक वॉर्म अप जरूर करें.
  4. समय से पहले फिट होने का कोई खास फॉर्मूला नहीं है. कुछ लोग ज्यादा फिट होने के लिए जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने लगते हैं. ये आपकी सेहत के नजरिए से काफी नुकसानदेय हो सकता है. शरीर को उसकी स्ट्रेंथ से ज्यादा मेहनत करवाने से सेहत को नुकसान हो सकता है और ये आपके लिए इंजुरी का भी कारण बन सकता है.
  5. अगर आपको जिम जाना है तो आपको पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए.हार्ट पेशेंट, शुगर के मरीज, कोई पुरानी या बडी बीमारी या किसी सर्जरी के बाद डॉक्टर की सलाह से ही जिम करना चाहिए वरना आपकी बीमारी गंभीर हो सकती है और बॉडी को काफी नुकसान हो सकता है.

सीएम खट्टर ने नमो एप से भाजपा को किया डोनेशन, कार्यकर्ताओं से की चंदा देने की अपील

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नमो एप के जरिए बीजेपी में डोनेशन कर पार्टी कार्यकर्ताओं से डोनेशन देने की अपील की है। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि ‘नमो एप के माध्यम से मैंने भी एक छोटा सा योगदान किया है ! भारतीय जनता पार्टी को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत निर्माण के लिए हर उस भारतीय का योगदान चाहिए जो भारत को विश्व गुरु के रूप में देखना चाहता है।

मेरा आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि http://nm-4.com/donation के माध्यम से #DonationForNationBuilding में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 195 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की है। बीजेपी की लिस्ट जारी होने के एक दिन बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए चंदा अभियान शुरू किया है।
इस डोनेशन का हिस्सा बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी को चंदा नमो ऐप के जरिए 2000 रुपए का चंदा दिया। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी योगदान दिया है।

ISRO प्रमुख सोमनाथ इस कैंसर से पीड़ित थे और जानते थे कि कब से क्या करना चाहिए ताकि बीमारी ठीक हो जाए

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चीफ एस सोमनाथ Aditya-L1 के लॉन्च के दौरान पेट के कैंसर का पता चला. रिपोर्ट के मुताबिक ‘चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं. सोमनाथ को जब कैंसर का पता चला था तब उनके परिवार को बड़ा झटका लगा. पेट के कैंसर का पता चलते ही लगातार स्कैन किया गया. सोमनाथ बीमारी का पता चलते ही उन्होंने ऑपरेशन करवाया है. ऑपरेशन के बाद कीमोथेरेपी हुई. कैंसर की बीमारी का अगर वक्त रहते पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है.

पेट का कैंसर तब होता है, जब पेट की परत के अंदर कैंसर की कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं. इसे गैस्ट्रिक कैंसर के रूप में भी जाना जाता है. समय पर इसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि अधिकांश लोगों को शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण नहीं दिखते हैं. अधिकतर मामलों मं पेट के कैंसर का लक्षण गंभीर या फिर लास्ट स्टेज में दिखता है.

पेट के कैंसर को बढ़ने में आमतौर पर सालों लग जाते हैं. शुरुआती अवस्था में पेट के कैंसर के लक्षण लगभग न के बराबर नजर आते हैं. धीरे-धीरे आपको इसके कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में समय तरह पेट के लक्षणों को पहचानकर इसका इलाज कराना जरूरी है. आइए जानते हैं शुरुआती अवस्था में पेट के कैंसर का लक्षण क्या हो सकता है?

पेट में कैंसर के लक्षण

पेट के कैंसर से जूझ रहे मरीजों को शुरुआती अवस्था में उल्टी और मतली जैसा महसूस हो सकता है. अगर आपको लगातार इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

पेट में ब्लोटिंग की शिकायत लंबे समय तक रहना भी पेट के कैंसर की ओर इशारा कर सकता है.

पेट के कैंसर की वजह से सीने में दर्द और जलन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

कम खाने के बावजूद पेट काफी भरा-भरा रहना भी पेट के कैंसर की ओर इशारा करता है.

पेट में अगर इंफेक्शन की परेशानी या कैंसर की समस्या होती है, तो व्यक्ति को बुखार जैसा अनुभव होने लगता है.

पेट के कैंसर से जूझ रहे मरीजों को पेट में दर्द की समस्यओं  से भी सामना करना पड़ सकता है.

मल से खून आना भी पेट में कैंसर का कारण हो सकता है. इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

डायरिया और कब्ज की समस्या लंबे समय तक रहने का कारण पेट का कैंसर हो सकता है.

पेट के कैंसर से जूझ रहे मरीज का रेड ब्लड सेल्स काफी कम होने लगता है.

हरियाणा में बीजेपी-JJP के बीच क्या बनेगी बात? डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिया यह जवाब

बीजेपी में कई राज्यों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया तो अभी आधे से अधिक सीटों पर ऐलान होना बाकी है. एनडीए में शामिल दलों को कहां कितनी सीटें दी जाएगी इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सहयोगी दल अपनी आवाज बुलंद करने लगे हैं.

भारतीय जनता पार्टी ने एक दिन पहले यानी शनिवार को देश की 543 लोकसभा सीट में से 195 पर उम्मीदवार घोषित कर दी है. उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में हरियाणा की सीटों का जिक्र नहीं था. मतलब जब अगली लिस्ट आएगी उसमें बचे हुए राज्यों की सीटों के बारे में फैसला लिया जाएगा. इस बीच हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है.

करनाल में जेजेपी की कार्यकारिणी बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला ने उम्मीद जताई कि NDA गठबंधन के तहत उन्हें हरियाणा में बीजेपी से कुछ सीटें मिल सकती हैं. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने पांच सदस्य कमेटी बना ली है जो बीजेपी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाओं को लेकर बातचीत करेगी और एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट पार्टी की पार्लियामेंट्री अफेयर्स कमेटी को सौंपेगी.

दुष्यंत बोले- उम्मीद है जल्द शुरू होगी बात

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अभी NDA गठबंधन के तहत अलग-अलग राज्यों में सीटें देने की बातचीत को बीजेपी ने आगे बढ़ाया है और उम्मीद है कि हरियाणा को लेकर भी जल्द बातचीत होगी. दुष्यंत चौटाला ने उन खबरों का खंडन किया कि हरियाणा में कुछ सीटों पर उम्मीदवार जेजेपी के हो सकते हैं लेकिन चुनाव चिन्ह बीजेपी का ही होगा.

‘चौधरी देवीलाल की सोच कभी नीचा नहीं होने देंगे’

इस मुद्दे पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी चौधरी देवीलाल की सोच को कभी नीचा नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि साथ ही जेजेपी के द्वारा आने वाले वक्त में कांशीराम और चौधरी देवीलाल को भारत रत्न देने की मांग को लेकर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी जाएगी.

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस खुद को इतनी पुरानी और बड़ी पार्टी बताती है लेकिन हरियाणा में उन्हें AAP की बैसाखी के सहारे की जरूरत पड़ रही है.