सीएम खट्टर ने चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर को दी जीत की बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कुलजीत संधू और डिप्टी मेयर पद पर राजिंदर शर्मा को जीत हासिल करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि ‘चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी के रूप में सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कुलजीत संधू और डिप्टी मेयर पद पर राजिंदर शर्मा जी को जीत हासिल करने पर ढेर सारी बधाई !

चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा के नेतृत्व में बीजेपी चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ता साथियों के समर्पण और उनके प्रयासों की यह विजय लोकसभा चुनावों से पूर्व @BJP4India के 400 पार के लक्ष्य को और सरल बनाएगी, ऐसा हमें विश्वास है।’

चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हरा दिया है। बीजेपी उम्मीदवार को 19 वोट मिले हैं तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी गुरप्रीत गाबी के पक्ष में 17 वोट डाले गए थे। जबकि उनके एक वोट को इनवेलिड करार दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा ने सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img