Home Blog Page 3334

CM मान ने सुखबीर बादल को मानहानि करने के मामले पर निशाना साधते हुए कहा, “मान तो बना ले फिर ही हानि होगी।”

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इसी साल जनवरी में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. जिसको लेकर सीएम मान की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल कहते है कि मैं भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा. पहले सुखबीर बादल ‘मान’ तो बना ले फिर ही हानि होगी. कहते हैं कि एक हफ्ते के अंदर माफी मांग लें, मैं नहीं मांगता माफी, मैं तो पंजाब के हक के लिए बोलूंगा.

सीएम मान ने अकाली दल प्रमुख पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि ये पंजाब के नंबरदार बने फिरते है कि उन्हें पंजाब को बचाना है. क्या हम पंजाब के कुछ लगते नहीं, हम भी पंजाब की मिट्टी से निकले हुए है, हम भी पंजाब के बेटे है. क्या हमें कुर्सियों पर बैठना नहीं आता या वोट नहीं मांगने आते, या लोग हमें वोट नहीं देते. उन्हें इस बात का दुख नहीं है बल्कि सरकार बदल गई. उन्हें दुख इस बात का है कि आम घरों के बेटे-बेटियां इन कुर्सियों पर क्यों बैठे है. यहीं दुख है और कोई दुख नहीं.

बादल पति-पत्नी को सीएम मान ने घेरा

वहीं सीएम मान ने पंजाब की 26 जनवरी की झांकी केंद्र सरकार की तरफ से कैंसिल किए जाने पर कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू संसद में बोले. लेकिन पंजाब के बाकि सांसद इस फैसले के खिलाफ क्यों नहीं बोले. उन्होंने कहा कि क्यों सांसद पति-पत्नी सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल भी नहीं बोले. क्योंकि उन्हें लगता है इससे भगवंत मान को फायदा होता है.  भगत सिंह तो सबके हैं, उनके द्वारा दिलाई आज़ादी की वजह से ही इनके पिता 5 बार मुख्यमंत्री बने थे. फिर भी संसद में नहीं बोले.

युवा मामले और खेल मंत्रालय आज से नई दिल्‍ली में संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्‍ट्रीय युवा संसद उत्‍सव के अंतिम कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है

0

युवा मामले और खेल मंत्रालय आज से नई दिल्‍ली में संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्‍ट्रीय युवा संसद उत्‍सव के अंतिम कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसका समापन समारोह कल आयोजित होगा। इस वर्ष राष्‍ट्रीय युवा संसद का विषय ‘युवाओं की आवाज – राष्‍ट्र में बदलाव के लिए उन्‍हें शामिल और सशक्‍त करना’ है। यह उत्‍सव देशभर में 9 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।

देश के 7 सौ 85 जिलों में तीन स्‍तरों पर युवा संसद का आयोजन किया गया है। जिला स्‍तर पर इसका आयोजन 9 फरवरी से 14 फरवरी तक किया गया। उसके विजेताओं ने 19 से 24 फरवरी के बीच राज्‍य स्‍तरीय युवा संसद में भाग लिया।

राज्‍य स्‍तर के 87 विजेता नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय युवा संसद के अंतिम कार्यक्रम के लिए एकत्र हो रहे हैं। उनमें से 29 विभिन्‍न विषयों पर संबोधन देंगे।

सिरसा से हिसार होकर अयोध्या जाएगी आस्था स्पेशल ट्रेन, 100 रुपये शुल्क देना होगा

इस ट्रेन में अयोध्या जाने के लिए 1100 रुपये शुल्क देना होगा। जिसमें कार्यकर्ता का आना-जाना, रहना और खाना शामिल होगा। वहीं, हिसार से भी काफी कार्यकर्ताओं ने अयोध्या जाने के लिए सीटों की बुकिंग करवा ली हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 6 मार्च को सिरसा से हिसार होकर आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन 8 मार्च को अयोध्या से चलेगी। ट्रेन चलने का शेड्यूल मंगलवार को फाइनल होगा।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन में भाजपा के कार्यकर्ता अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। ट्रेन में सिरसा, हिसार और रोहतक से कार्यकर्ता रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन में 1344 सीटों की क्षमता है। संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन जाने का शेड्यूल मंगलवार को जारी हो जाएगा।

वहीं, अयोध्या जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। यह ट्रेन सिरसा, हिसार, रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी। यहां से फिर अयोध्या के लिए रवाना होगी।

8 फरवरी को भी गई थी ट्रेन
इससे पहले 8 फरवरी को भी हिसार से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या गई थी। इस ट्रेन में हिसार से 223 श्रद्धालु रवाना हुए थे। इनमें विभिन्न जिलों से कारसेवक शामिल रहे। वापसी आने पर लोगों ने अपने अनुभव भी सांझा किए थे। वहीं, अब 6 मार्च को भाजपा कार्यकर्ता आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना होंगे।

हिसार से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने की मांग
श्रद्धालुओं ने हिसार से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने की मांग उठाई है। प्रमोद सैनी, अंबिका प्रसाद, योगेश वर्मा, कपिल सैनी, हिमांशु ने बताया कि हिसार से भी अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाए। यदि हिसार से ट्रेन चलती है तो इससे रेलवे को भी काफी आमदनी होगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन चलाने को लेकर बीकानेर मंडल के अधिकारियों को भी पत्र भेजा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज तेलंगाना में छह हजार आठ सौ करोड़ रूपये से अधिक की विभिन्‍न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

0

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज तेलंगाना में हैदराबाद के निकट सांगारेड्डी में 6 हजार आठ सौ करोड रुपये की लागत की कई परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। श्री मोदी कल रात तमिलनाडु से हैदराबाद पहुंचे। वे तीन सौ पचास करोड रुपये से अधिक की लागत के नागरिक विमानन अनुसंधान केन्द्र राष्ट्र के समर्पित करेंगे । मान पत्तन प्राधिकरण ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढावा देने तथा इस क्षेत्र में नए शोध के लिए यह केंद्र बनाया है।

प्रधानमंत्री बहु-मॉडल परिवहन सेवा चरण दो और इंडियन आयल पारादीप- हैदराबाद उत्पाद पाइप लाइन का भी शुभारंभ करेंगे।

श्री मोदी मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सर्विस -एमएमटीएस चरण-2 और इंडियन ऑयल पारादीप-हैदराबाद उत्पाद पाइपलाइन का भी उद्घाटन करेंगे। एमएमटीएस चरण-2 में छह नए स्टेशन भवनों के साथ-साथ सानाथनगर-मौला अली रेल लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण शामिल है। परियोजना का पूरा 22 किलोमीटर मार्ग स्वचालित सिग्नलिंग के साथ चालू कर दिया गया है। दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य से इस खंड पर पहली बार यात्री ट्रेनों की शुरूआत का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे यात्रियों का समय बचाने और अन्य वर्गों पर बोझ कम करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री घाटकेसर-लिंगमपल्ली से मौला अली-सानाथनगर होते हुए एमएमटीएस ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रेन सेवा हैदराबाद-सिकंदराबाद जुड़वां शहर क्षेत्रों में लोकप्रिय उपनगरीय ट्रेन सेवा को पहली बार चेरलापल्ली, मौला अली जैसे नए क्षेत्रों तक विस्तारित करती है।

श्री मोदी इंडियन ऑयल पारादीप-हैदराबाद उत्पाद पाइपलाइन का भी उद्घाटन करेंगे। 4 दशमलव 5 एमएमटीपीए की क्षमता की एक हजार दो सौ 12 किलोमीटर लंबी उत्पाद पाइपलाइन ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों से होकर गुजरती है और पारादीप रिफाइनरी से विशाखापत्तनम, अचुतापुरम और विजयवाड़ा तथा हैदराबाद के निकट मलकापुर के डिलीवरी स्टेशनों तक पेट्रोलियम उत्पाद का सुरक्षित और किफायती परिवहन सुनिश्चित करेगी। .

प्रधानमंत्री दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और तीन और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें राजमार्ग-161 के 40 किलोमीटर लंबे कंडी से रामसनपल्ले खंड को चार लेन का बनाना और राजमार्ग-167 के मिर्यालागुडा से कोडाद खंड तक 47 किलोमीटर लंबे मार्ग का अपग्रेडिड भाग शामिल हैं।

वह एनएच-65 के 29 किलोमीटर लंबे पुणे-हैदराबाद खंड को छह लेन का बनाने और दो अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

Punjab News: बादल परिवार ने अपने निजी लाभों के लिए पंजाब के लोगों के करोड़ों रुपए लूटे – मुख्यमंत्री

0

अपने निजी लाभों के लिए राज्य के करोड़ों रुपए लूटने वाले बादल परिवार की आलोचना करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार ने सुख विलास होटल के निर्माण के लिए अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में नियमों को तोड़ा-मरोड़ा।

यहाँ पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार 2009 में इको- टूरिज़्म नीति लेकर लाई, जिसका एकमात्र उद्देश्य इस रिजोर्ट के निर्माण में मदद करना था। उन्होंने कहा कि यह कितनी आश्चर्यजनक बात है कि एक पोल्ट्री फार्म को एक रिजोर्ट में तबदील कर दिया गया और टैक्सों के रूप में इस रिज़ोर्ट के 108 करोड़ रुपए माफ करके राज्य के ख़जाने को नुकसान पहुंचाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गाँव पल्लनपुर में बने इस रिज़ोर्ट का असली नाम मेट्रो इको ग्रीन रिजोर्ट है, जिसको बाद में सुख विलास का नाम दिया गया। पंजाबियों के ख़ून से बना यह सुख विलास वास्तव में पंजाब के लिए दुख विलास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2009 में 7.20 एकड़ ज़मीन को पी. एल. पी. ए. एक्ट से छूट दी गई और इसके अंतर्गत सिर्फ़ दो कंपनियों को मंज़ूरी मिली। उन्होंने कहा कि बादलों ने अपनी दो कंपनियों के नाम पर 21 एकड़ ज़मीन ख़रीदी, जो बाद में अपनी ही एक अन्य कंपनी को तबदील कर दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कंपनी के ज़्यादातर शेयरों 1 83, 225 का मालिक सुखबीर सिंह बादल है, जबकि हरसिमरत बादल और डब्बवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम पर भी इस कंपनी में काफ़ी शेयर हैं।

मुख्यमंत्री ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि उस समय के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस रिजोर्ट का 10 सालों के लिए एस. जी. एस. टी. और वेट का 75-75 प्रतिशत हिस्सा माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत एस. जी. एस. टी. और वेट के कुल 85 करोड़ रुपए माफ किये गए। इसके इलावा 10 सालों के लिए 100 प्रतिशत इलैक्टरिसिटी ड्यूटी भी माफ की गई, जो 11.44 करोड़ रुपए बनती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यही नहीं इस रिजोर्ट का 11 करोड़ रुपए का लग्जरी टैक्स और लायसेंस फीस भी माफ की गयी, जिससे राज्य के ख़जाने को बड़ा नुकसान पहुंचा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रिज़ोर्ट के लिए टैक्सों के रूप में 108.73 करोड़ रुपए माफ किये गए और यह सारा पैसा बादलों के निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि इस पैसे का प्रयोग राज्य सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए किया जा सकता था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि 2009 में लाई इस नीति का लाभ किसी अन्य कंपनी को नहीं दिया गया, बल्कि इसका प्रयोग बादलों ने सिर्फ़ अपनी निजी लाभ के लिए किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुख विलास को जाती सड़क का निर्माण भी गमाडा द्वारा करदाताओं के पैसे के साथ किया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस रिज़ोर्ट के लिए वन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया, जबकि यह रिजोर्ट अपने एक कमरे का चार से पाँच लाख रुपये किराया वसूलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रिजोर्ट का 11 मई, 2015 से 10 मई, 2025 तक के समय का टैक्स माफ किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस रिजोर्ट की मालिक कंपनी में हरसिमरत कौर बादल के नाम पर 81, 500 शेयर और बादलों की ही मालिकी वाली डब्बवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम पर 5350 शेयर हैं। भगवंत सिंह मान ने ऐलान किया कि राज्य के खजाने के एक-एक पैसे की वसूली की जायेगी और इस सम्बन्धी उचित कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी विस्तृत जांच चल रही है कि इस रिजोर्ट के निर्माण के लिए कौन से कानूनों का प्रयोग या कौन से कानूनों को तोड़ा-मरोड़ा गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि करदाताओं के एक- एक पैसे की रिकवरी की जायेगी। उन्होंने कहा कि हम पंजाब को ऐसे परिवार से बचाव रहे हैं, जो पंजाब बचाओ यात्रा जैसे ढकोसला रच रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे नेताओं को लोगों की कचहरी में नंगा किया जायेगा और लोगों को बताया जायेगा कि इनके हाथ पंजाबियों के ख़ून से रंगे हुए हैं।

रोहतक बस स्टैंड पर बनेगा प्रदेश का पहला ब्रेस्ट फीडिंग क्यूबिकल, आठ मार्च को होगा शुरू

हरियाणा में परेशानियों से मातृ शक्ति को निजात दिलाने के लिए रोडवेज ने अनूठी पहल की है। रोहतक डिपो पर ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल की सुविधा शुरू की जा रही है। यहां महिलाएं बिना झिझक अपने बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी। यह सुविधा प्रदेश में पहली बार उपलब्ध कराई गई है।

बसों में यात्रा करने वाली नवजात शिशुओं की माताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने शिशु काे स्तनपान कराने के लिए संकोच नहीं करना होगा। इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से पहली बार रोहतक रोडवेज स्टैंड में ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल (कमरा) बनाया गया है। यहां एक बार में छह से सात माताएं भीड़ से अलग बैठकर अपने शिशु को दूध पिला सकेंगी। ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल का उद्घाटन आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन होगा।

भूख से बिलखते शिशु का पेट भरना एक मां की पहली प्राथमिकता होती है। लेकिन, सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा करना एक मां के लिए चुनौतीपूर्ण बन जाता है। इन सब परेशानियों से मातृ शक्ति को निजात दिलाने के लिए रोडवेज ने अनूठी पहल की है। इसके तहत डिपो परिसर में बूथ के पास ही ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल बनाया गया है। यहां बैठने के लिए सोफे लगाए गए हैं। साथ ही पंखे भी लगाए गए हैं। यह सुविधा डिपो परिसर में शुरू हो गई है।

यह बोलीं महिला यात्री
यह बहुत ही बेहतर कदम है। नई व्यवस्था से एक मां अपने बच्चे को सुकून से स्तनपान करा सकती है। सफर में बच्चे को दूध पिलाने में काफी परेशानी होती है। यह नई सुविधा राहत देगी।

सार्वजनिक स्थान पर अपने घर की तरह बच्चे को दूध पिलाने की व्यवस्था सराहनीय है। यह एक मां के लिए राहत भरा कदम है। इस सुविधा से महिलाओं के लिए अपने बच्चे का पेट भरना न केवल आरामदायक होगा, बल्कि सुरक्षित भी रहेगा।

अधिकारी के अनुसार
रोहतक डिपो पर ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल की सुविधा शुरू की जा रही है। यहां महिलाएं बिना झिझक अपने बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी। यह सुविधा प्रदेश में पहली बार उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अतिक्ति मुख्य सचिव (एसीएस) नवदीप विर्क की सोच है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को नई सुविधा दी जाए। इसका शुभारंभ आठ मार्च को किया जाएगा। इसका शुभारंभ सीएम मनोहर लाल या एसीएस नवदीप विर्क से कर सकते हैं।

Haryana: अब फैमिली आईडी में बदल सकता है परिवार का मुखिया, CSC पर ऑनलाइन डालनी होगी रिक्वेस्ट

हरियाणा परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर अपडेट हो चुका है। अब परिवार पहचान पत्र में परिवार के मुखिया का नाम बदलने का भी विकल्प आरंभ कर दिया है। इसके लिए उन्हें किसी दस्तावेज की भी आवश्यकता नहीं है। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर पहुंचकर हरियाणा परिवार पहचान पत्र के पोर्टल पर ऑनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज करानी होगी।

अब नए विकल्प के तहत परिवार पहचान पत्र में परिवार का मुखिया बदला जा सकेगा। परिवार पहचान पत्र में आपस में गलत दर्शाए गए रिश्ते की त्रुटि भी अब तुरंत ठीक हो सकेगी। इसके लिए पात्रों को कॉमन सर्विस सेंटर पर ऑनलाइन रिक्वेस्ट डालनी होगी और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।

पहली बार परिवार पहचान पत्र में परिवार का मुखिया बदलने और गलत रिश्तों को ठीक करने का विकल्प खोला है। अब तक परिवार पहचान पत्र में परिवार में आयु और रिश्ते में सबसे बड़े व्यक्ति को ही मुखिया दर्शाया जाता रहा है। मगर, अब दादा या फिर पिता का नाम परिवार में शामिल होते हुए भी बेटा या पोता भी मुखिया बन सकेगा या किसी महिला को भी मुखिया बनाया जा सकेगा। इतना ही नहीं लोन लेने के लिए आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न) भरने के कारण सूची से नाम कटे बीपीएल परिवार भी अब तीन साल के बजाय एक साल बाद ही फिर से अपने परिवार की आमदनी संशोधित या कम करा सकेंगे।

भिवानी जिले में 3,24,579 परिवारों के 12,49,175 सदस्यों का डाटा हरियाणा परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर अपडेट हो चुका है। मानव सूचना एवं संसाधन विभाग में अब परिवार पहचान पत्र में परिवार के मुखिया का नाम बदलने का भी विकल्प आरंभ कर दिया है। इसमें कोई भी परिवार अपनी मनमर्जी से मुखिया का चयन कर उसका नाम दर्ज करा सकता है। इसके लिए उन्हें किसी दस्तावेज की भी आवश्यकता नहीं है। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर पहुंचकर हरियाणा परिवार पहचान पत्र के पोर्टल पर ऑनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज करानी होगी। इसके बाद परिवार का मुखिया उसकी फैमिली आईडी में बदल जाएगा। इसी तरह अब किसी परिवार के परिवार पहचान पत्र में अगर सदस्यों के रिश्ते गलत दर्ज हैं तो उन्हें भी ठीक कराया जा सकेगा।

आईटीआर भरने वाले भी एक साल बाद फिर करा सकेंगे आय में संशोधन
बीपीएल सूची से कई परिवारों के नाम तो सिर्फ इसलिए हट गए, क्योंकि बैंक से कर्ज लेने की चाह में आयकर विभाग से आईटीआर भरते रहे हैं। पहले आईटीआर भरने वाले परिवार तीन साल तक अपनी आय संशोधित नहीं करा सकते थे, मगर अब एक साल बाद ही आईटीआर भरने वाले परिवार भी अपने परिवार की आमदनी को संशोधित करा सकेंगे।

अधिकारी के अनुसार
परिवार पहचान पत्र में मुखिया का नाम बदलने का पहली बार विकल्प दिया गया है। जबकि परिवार सदस्यों के रिश्तों में हुई गलती को सुधारने के लिए भी विकल्प पहली बार खोला गया है। आरटीआई भरने वाले बीपीएल परिवार अब एक साल बाद फिर से आय में संशोधन करा सकेंगे। पहले तीन साल तक ऐसे परिवार आय में संशोधन नहीं करा सकते थे। ये नए विकल्प देने से हजारों परिवार पहचान पत्रों की गलतियां ठीक होंगी और परिवार के सदस्यों को भी इनका फायदा मिलेगा। – खुशवंत सिंह, जिला समन्वयक, मानव सूचना एवं संसाधन विभाग भिवानी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल पद्म विभूषण से सम्मानित अभिनेत्री वैजयंतीमाला से मुलाकात की

0

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल पद्म विभूषण से सम्मानित जानी मानी अभिनेत्री वैजयंतीमाला से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चेन्नई में वैजयंतीमाला जी से मिलकर खुशी हुई। श्री मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। भारतीय सिनेमा की दुनिया में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए समूचे भारत में उनकी प्रशंसा की जाती है।

सोनीपत में बड़ा हादसा: केमिकल से भरे टैंकर ने पीछे से ट्राले को मारी टक्कर; सोडियम एसिड का रिसाव, चालक गंभीर

सोनीपत में केमिकल से भरे टैंकर और ट्राले की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केमिकल से भरे टैंकर में आग लग गई। इस दौरान सोडियम एसिड के रिसाव हो गया। मौके पर बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 स्थित बहालगढ़ फ्लाईओवर पर केमिकल (सोडियम हाइड्रोक्साइड) से भरे ट्रक ने आगे चल रहे रेत से भरेट्राला में टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केमिकल से भरे टैंकर में आग लग गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। टैंकर में केमिकल का रिसाव होने के चलते उस पर लगातार पानी की बौछार की जा रही थी। हादसे के हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस वाहनों को निकालने में लगी है।

पानीपत की तरफ से चालक अपने टैंकर में केमिकल लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे टैंकर आगे चल रहे रेत से भरे ट्राला में जा टकराया। हादसे में चालक घायल हो गया। वह नीचे उतरा तो टैंकर में आ लग गई। वाल्व खराब होने से केमिकल का रिसाव शुरू हो गया। राहगीरों ने चालक को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। आग लगने का पता लगते ही सोनीपत से अग्निशमन विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। अग्निशमन विभाग की टीम ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया, लेकिन टैंकर से केमिकल का रिसाव जारी होने के चलते उस पर पानी की बौछार की जा रही है।

सोडियम हाइड्रोक्साइड के कारण लोगों को हो रही दिक्कत
अग्निशमन विभाग के सहायक अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि केमिकल सोडियम हाइड्रोक्साइड लग रहा है। पानी संग मिलकर इससे हाइड्रोजन गैस निकल रही है। जिससे इसके संपर्क में आने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। जिसके चलते फ्लाईओवर को एक तरफ बंद किया गया है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत आ रही है कि उसकी सील टूट गई है। जिससे गैस का रिसाव हो रहा है। ऐसे में वाल्व लगाकर इसे बंद किया जा सकता है। अभी कंपनी की तरफ से कोई अधिकारी नहीं आया है। वाल्व लगाने के बाद इसे क्रेन की मदद से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

फ्लाईओवर किया गया बंद, लगा जाम
पानीपत-दिल्ली लेन पर फ्लाईओवर को बंद किया गया है। जिसके चलते सर्विस रोड पर वाहनों की अधिकता के चलते जाम के हालात बन गए है। वाहन चालक रेंगकर चल रहे हैं। पानीपत-दिल्ली ही दिल्ली-पानीपत लेन पर भी वाहनों के विपरीत दिशा से चलने से जाम की स्थिति बन गई है। बहालगढ़ थाना पुलिस उससे निपटने का प्रयास कर रही है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज से बृहस्‍पतिवार तक वर्षा और हिमपात का ताजा दौर जारी रहने का अनुमान जताया

0

भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज से बृहस्‍पतिवार तक वर्षा और हिमपात का ताजा दौर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज से एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ का असर हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अरुणाचल प्रदेश में भी बडे क्षेत्र में हल्‍की वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।