भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके दावे को लेकर निशाना साधा

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके इस दावे को लेकर निशाना साधा कि भारत में बेरोजगारी दर पाकिस्तान से दोगुनी अधिक है। नई दिल्ली में आज पार्टी प्रवक्ता प्रत्यूष कंठ ने कहा कि पाकिस्तान में 40 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, ऐसे में इस तरह की तुलना श्री गांधी की तुच्‍छ समझ को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की भारत की तुलना पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से करना तुष्टीकरण की राजनीति की मानसिकता बताती है। श्री कंठ ने कहा कि श्री गांधी यह समझने में विफल रहे कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सुरक्षा ढांचा काफी मजबूत हुआ है।

इससे पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक जनसभा में श्री गांधी ने कहा था कि इस समय देश में पिछले 40 वर्ष में सबसे अधिक बेरोजगारी है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img