हरियाणा के राज्यपाल से तेलंगाना की बैडमिंटन टीम ने मुलाकात की, चंडीगढ़ में करेंगे प्रदर्शन

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन हरियाणा में तेलंगाना राज्य की बैडमिंटन टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की और राज्यपाल से आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त की। यह टीम हैदराबाद से टीम प्रबंधक अफ्जल बेगम के नेतृत्व में चंडीगढ़ में 3 मार्च से 9 मार्च तक चल रहे ऑल इंडिया सिविल सर्विस बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आई हुई है।

राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।
खेल व्यक्ति को अनुशासन एवं आपसी सदभाव सिखाता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है। हमारे जीवन में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।

राज्यपाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता खिलाड़ियों में राष्ट्रीय एकता की भावना एवं सदभावना का विकास करती है। खेल के दौरान सौहार्द एवं मैत्री का माहौल स्वतः ही तैयार हो जाता है। इस प्रकार की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपनी दक्षता और क्षमता सिद्ध करने का अवसर तो मिलेगा ही साथ ही उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं, मान्यताओं, रहन-सहन इत्यादि के बारे मे जानकारी होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img