Noida: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के बच्चों की सराहना की

Noida: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के बच्चों की सराहना की

रिपोर्ट: अजीत कुमार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने बुधवार को फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन, सेक्टर 70 का दौरा किया। उन्होंने फाउंडेशन के विशेष बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर दीये और मोमबत्तियाँ देखकर गहरा प्रशंसा व्यक्त की और फाउंडेशन टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

फाउंडेशन की सेंटर मैनेजर सुर्भी जैन ने बताया कि यह गतिविधि केवल एक व्यावसायिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के लिए खुशी तथा आत्म-अभिव्यक्ति का माध्यम भी है। दीये और मोमबत्तियाँ बनाते समय बच्चे न केवल अपनी सूक्ष्म मोटर क्षमताओं को विकसित करते हैं, बल्कि उनमें सहयोग, धैर्य और आनंद की भावना भी पनपती है। डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके भीतर आत्मनिर्भरता की भावना जगाने में सहायक होते हैं।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img