Noida: कैंटर में 16 गोवंश ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

Noida: कैंटर में 16 गोवंश ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मायचा गांव के पास एक कैंटर में 16 गोवंश ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटना गोरक्षा और संरक्षण समिति के सदस्यों द्वारा की गई सतर्कता के कारण सामने आई।

सुमित शर्मा, जो गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम निवासी हैं, ने बताया कि 7 दिसंबर को वह सिकंदराबाद से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक कैंटर गाड़ी में चालक दानिश और परिचालक शेर सिंह गोवंश लादकर जा रहे थे। उनके ऊपर शक होने पर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी भागाकर पेरिफेरल हाइवे पर चढ़ने की कोशिश की।

गाड़ी का पीछा कर मायचा गांव के पुल पर कैंटर को रोक लिया गया। ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए कैंटर में रखे 16 गोवंश को सुरक्षित एक गोशाला में पहुंचाया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपीयों ने बताया कि वे गोवंश को मेवात के नूंह क्षेत्र में ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना गोरक्षा और संरक्षण समिति की सतर्कता और स्थानीय प्रशासन के त्वरित सहयोग का एक उदाहरण मानी जा रही है। अधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को गोवंश के अवैध परिवहन के मामलों में पुलिस और गोरक्षा समितियों को तत्काल सूचित करना चाहिए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img