Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बाजारों में रात को भी शुरू हुआ विशेष कूड़ा उठाने का अभियान

Noida NCR News in Hindi

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बाजारों में रात को भी शुरू हुआ विशेष कूड़ा उठाने का अभियान

ग्रेटर नोएडा। अब ग्रेटर नोएडा के बाजारों से कूड़ा केवल दिन में ही नहीं, बल्कि रात के समय भी उठाया जाएगा। यह महत्वपूर्ण पहल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शुरू की गई है। इस अभियान की शुरुआत शनिवार को जगत फार्म मार्केट से हुई, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाजारों की सफाई के लिए रात के समय विशेष अभियान चलाया।

इस नई व्यवस्था के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय दुकानदारों और जगत फार्म मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से रात के समय गार्बेज उठाने का कार्य शुरू किया। पहले तक बाजारों से दिन में ही कूड़ा उठाया जाता रहा है, लेकिन अब इस प्रणाली को रात के समय भी लागू किया गया है ताकि बाजारों को अधिक स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा सके। अगर यह पहल सफल रही, तो इसे ग्रेटर नोएडा के अन्य प्रमुख बाजारों में भी लागू किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के बाजारों की स्वच्छता और सौंदर्य को बढ़ाने के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अभियान में मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. सुकेन्द्र यादव, जगत फार्म मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, मुकुल गोयल, हरेंद्र भाटी, डॉ. ईशान, डॉ. केसरी नागर और अन्य कई दुकानदार शामिल रहे। उन्होंने प्राधिकरण की टीम के साथ मिलकर सभी दुकानदारों को डस्टबिन रखने और रात के समय गाड़ी के जरिए ही कूड़ा देने के महत्व के प्रति जागरूक किया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने कूड़े को हमेशा डस्टबिन में ही डालें और प्राधिकरण के प्रयासों में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण शहर के गांवों, सेक्टरों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए लगातार कदम उठा रहा है और नागरिकों का सहयोग इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण है।

इस अभियान में प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक गौरव बघेल, स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश पाल, सुपरवाइजर ईश्वर नागर, पंकज शर्मा और नवीन शुक्ला भी शामिल रहे। उनका कहना है कि इस पहल से न केवल बाजारों की सफाई बेहतर होगी, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की स्थिति में भी सुधार आएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का यह कदम शहरवासियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें