राज्यउत्तर प्रदेश

Noida theft: बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

Noida theft: बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹21,000 नकद, आभूषण, लैपटॉप, टीवी, मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई चिपियाना बुजुर्ग क्षेत्र में गुप्त सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबू उर्फ बाबुल हुसैन और शफीकुल इस्लाम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से असम के रहने वाले हैं और फिलहाल गाजियाबाद के बम्हेटा गांव में किराए पर रह रहे थे। पूछताछ में दोनों ने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे और ताला तोड़कर अंदर घुस जाते थे। 17 मार्च की रात ग्रीन इन्क्लेव में एक बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप और टीवी चोरी करने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा फरवरी में लालकुआं स्थित एक मेडिकल स्टोर से नकदी और दवाइयों की चोरी भी इन्होंने ही की थी।

बरामद सामान में तीन अंगूठियां, एक जोड़ी कुंडल, नाक की बाली, डेल कंपनी का लैपटॉप, 40 इंच का सैमसंग स्मार्ट टीवी, मोबाइल फोन, पिट्ठू बैग, कपड़े, दवाइयों की शीशियां और दो अवैध चाकू शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button