राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Shooting Athlete: नोएडा में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज की कार का पीछा, टक्कर और फायरिंग का दावा

Noida Shooting Athlete: नोएडा में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज की कार का पीछा, टक्कर और फायरिंग का दावा

नोएडा। कुलेसरा स्थित हिंडन पुस्ता पर बुधवार रात अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शिवम ठाकुर की कार का कार सवार बदमाशों द्वारा करीब आधा किलोमीटर तक पीछा करने का मामला सामने आया। आरोप है कि उनकी कार में पीछे से दो बार टक्कर मारी गई और कार न रोकने पर फायरिंग की गई।

शिवम ठाकुर, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक पदक जीत चुके हैं, ने बताया कि रात करीब 12 बजे वे अपने माता-पिता से मिलने कुलेसरा जा रहे थे। जैसे ही वे हिंडन पुस्ता पर पहुंचे, एक कार में सवार कुछ बदमाशों ने उनका पीछा शुरू किया। शक होने पर शिवम ने कार की रफ्तार बढ़ाई। आरोप है कि बदमाशों ने रोकने के लिए पीछे से टक्कर मारी और फायरिंग की। जैसे ही शिवम घर के पास रुके, बदमाश फरार हो गए।

पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन अगले दिन पुलिस ने केवल कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शिवम ने एसीपी सेंट्रल नोएडा से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, डीजीपी, पुलिस महानिरीक्षक मेरठ, जिलाधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत भेजी।

शिवम ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और किसी अनहोनी की स्थिति में प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले उनके घर के बाहर एक विवाद हुआ था, जिसे वे हमले का कारण मान रहे हैं।

पुलिस का बयान:
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने कहा कि यह सिर्फ एक वाहन टक्कर का मामला है। हमले की कोई घटना नहीं हुई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players