Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टम

नवरात्रों में घोषित होंगे जेजेपी के लोकसभा उम्मीदवार – डॉ अजय सिंह चौटाला

 

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 6 अप्रैल( कोमल रमोला ) पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर देशभर में उनके अनुयायियों ने याद किया और श्रद्धांजलि दी। नई दिल्ली स्थित संघर्ष स्थल पर चौधरी देवीलाल की समाधि पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, वरिष्ठ नेता केसी बांगड़ समेत कई लोग पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर संघर्ष स्थल पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। सभा के बाद जेजेपी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल सरीखे जनहितैषी नेता युगों में एक बार पैदा होते हैं जिन्हें कई पीढ़ियां याद करती हैं। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी का प्रयास हमेशा जननायक चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलकर लोगों का भला करने का रहता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नवरात्रों में जेजेपी के लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
जननायक चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर संघर्ष स्थल पहुंचने वालों में वरिष्ठ नेता राव बहादुर सिंह, सुमित राणा, दिनेश डागर, दलबीर धनखड़, ओमप्रकाश सहरावत, देवेंद्र सोरोत, सुरेंद्र सोरोत, उमेश भाटी, यशपाल मलिक, हरज्ञान मोखरा, बबीता दहिया, कृष्ण जाखड़, राकेश जाखड़, सैलजा भाटिया, संजय दलाल, गोपाल मोर, जोगिंदर डबास, अनिल डबास, धर्मबीर फौजी, मुकेश सिहाग समेत कई अन्य लोग शामिल थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *