राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: नोएडा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 33 वाहन जब्त, 12.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

Noida: नोएडा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 33 वाहन जब्त, 12.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

नोएडा: यमुना नदी में लगातार हो रहे अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दिसंबर 2025 के दौरान अवैध रूप से खनन कर खनिज का परिवहन करते पाए जाने पर 33 वाहनों को जब्त किया गया है और इन पर कुल 12 लाख 39 हजार 730 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जिला खनन अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई जेवर, दादरी, दनकौर, कासना सहित विभिन्न क्षेत्रों में की गई। जांच के दौरान कई वाहन यमुना नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बालू और अन्य खनिजों का परिवहन करते हुए पकड़े गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।

दरअसल, कुछ दिन पहले नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम यमुना से सटे सेक्टरों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एक्सप्रेसवे के पास बड़ी संख्या में बालू से भरे ट्रक खड़े पाए गए। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

सीईओ के निर्देशों के क्रम में डिप्टी कलेक्टर गौतम बुद्ध नगर, तहसीलदार दादरी और खान अधिकारी गौतम बुद्ध नगर की संयुक्त टीम ने ग्राम रायपुर खादर, तहसील दादरी स्थित खनन पट्टा क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान नदी की जलधारा में अवैध खनन के स्पष्ट सबूत मिले।

निरीक्षण के बाद प्रशासन ने मौके पर ही 5 लाख रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया और अवैध खनन के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि यमुना नदी में अवैध खनन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे मामलों में सख्त निगरानी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ वाहनों की जब्ती और भारी जुर्माना लगाया जाएगा, ताकि इस गतिविधि पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players