Noida emergency: 108 एंबुलेंस की तत्परता से घायल युवक की जान बची

Noida Emergency: 108 एंबुलेंस की तत्परता से घायल युवक की जान बची
नोएडा। सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी से 108 एंबुलेंस सेवा को एक आपातकालीन कॉल मिली। सूचना मिलते ही एंबुलेंस संख्या UP32EG4842 निर्धारित समय में मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर उसकी जान बचाई।
27 वर्षीय अंशुल पुत्र संजय गंभीर हालत में पाए गए। एंबुलेंस की मेडिकल टीम ने बिना देरी किए प्राथमिक उपचार शुरू किया। ERCP डॉक्टर डॉ. प्रेमचंद के निर्देशानुसार EMT जगपाल ने बूट केयर ड्रेसिंग के जरिए रक्तस्राव को रोका। इसके बाद मरीज की स्थिति स्थिर करने के लिए डाइक्लोरान इंजेक्शन (IM) दिया गया। उपचार के दौरान टीम ने मरीज के वाइटल्स की लगातार मॉनिटरिंग की, जिससे स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को सुरक्षित रूप से सेक्टर 39 जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे आगे की चिकित्सीय देखभाल के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज और अस्पताल पहुंचने से मरीज की स्थिति स्थिर रही, और यदि उपचार में देरी होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
इस पूरे घटनाक्रम में EMT जगपाल और एंबुलेंस पायलट प्रवेश की तत्परता, समन्वय और तकनीकी दक्षता अहम साबित हुई। दोनों की सतर्कता और कुशल प्रबंधन ने आपात स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




