Noida Cyber Crime: इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, सोसाइटी की महिला पर आरोप

Noida Cyber Crime: इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, सोसाइटी की महिला पर आरोप
नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गईं। इस घटना के बाद पीड़िता को न सिर्फ सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा, बल्कि वह मानसिक तनाव और भय के माहौल में जीने को मजबूर हो गई है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से वीडियो साझा कर अपनी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचाती थीं। कुछ दिन पहले अचानक उनका अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद उनके अकाउंट से आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दी गईं, जिससे उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है।
महिला ने बताया कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने लगे और उन्हें अश्लील व धमकी भरे मैसेज भी मिलने लगे। इससे वह काफी परेशान हो गई हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में सोसाइटी की ही एक महिला और उसके एक साथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह साजिश उन्हें बदनाम करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से रची गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस टीम तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जल्द ही संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह घटना एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह के अपराधों से बचा जा सके।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे





