राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Crime: प्राइवेट कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों पर अवैध कब्जे का मुकदमा, दिव्यांग व्यक्ति ने लगाए गंभीर आरोप

Noida Crime: प्राइवेट कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों पर अवैध कब्जे का मुकदमा, दिव्यांग व्यक्ति ने लगाए गंभीर आरोप

नोएडा। सेक्टर-26 निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद सेक्टर-63 थाना पुलिस ने एक प्राइवेट कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला एक दो मंजिला व्यवसायिक भवन पर अवैध कब्जे, किराया न देने, धोखाधड़ी और धमकी से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

पीड़ित योगेश अनेजा ने पुलिस को बताया कि वह दिव्यांग हैं और सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में स्थित बेसमेंट से लेकर दो मंजिला व्यवसायिक भवन के मालिक हैं। आरोप है कि वर्ष 10 जून 2022 को एक प्राइवेट कंपनी के निदेशक ने यह भवन किराए पर लिया था। शुरुआत में कुछ समय तक किराया दिया गया, लेकिन मार्च 2023 के बाद किराए का भुगतान बंद कर दिया गया। अगस्त 2023 के बाद तो पूरी तरह से भुगतान रोक दिया गया और बार-बार मांग के बावजूद किराया नहीं दिया गया।

योगेश अनेजा का आरोप है कि कंपनी के निदेशक ने सिर्फ किराया ही नहीं रोका, बल्कि उस हिस्से पर भी कब्जा कर लिया जो लीज एग्रीमेंट में शामिल ही नहीं था। पीड़ित के अनुसार उस हिस्से में रखी गई कई कीमती वस्तुएं चोरी कर ली गईं और बाद में वहां भी ताला लगा दिया गया, जिससे वह अपने ही भवन में प्रवेश नहीं कर सके। इसके अलावा आरोपियों ने बिना अनुमति कई अज्ञात लोगों को भवन में बने कमरों को उप-किराए पर दे दिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

पीड़ित ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें धमकियां भी दी गईं। मजबूर होकर उन्होंने न्यायालय का रुख किया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने विवेक मणि त्रिपाठी, कांची त्रिपाठी, यूनिशाइन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और अन्य अज्ञात कब्जेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश और धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान लीज से जुड़े दस्तावेज, भुगतान रिकॉर्ड और मौके की स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players