राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Cleanliness Fair: नोएडा स्टेडियम में लगेगा स्वच्छता मेला, पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

Noida Cleanliness Fair: नोएडा स्टेडियम में लगेगा स्वच्छता मेला, पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

नोएडा। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में स्वच्छता मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। अधिकारियों के अनुसार माई क्लीन सिटी पहल के अंतर्गत इस आयोजन को नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से एचसीएल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेले का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को प्राथमिकता दें। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नुक्कड़ नाटक, बैंड परफॉर्मेंस, स्वच्छता आधारित प्रदर्शनी और विशेष संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से स्वच्छ शहर और स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया जाएगा।

इसके अलावा बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत सभी आयु वर्ग के लिए इंटरएक्टिव गतिविधियां भी रखी गई हैं, जिससे लोग उत्साहपूर्वक इस अभियान से जुड़ सकें। मेले में एक विशेष छात्र नवाचार क्षेत्र भी स्थापित किया जाएगा, जहां छात्र अपनी रचनात्मक सोच, पर्यावरण से जुड़ी नई पहल और स्वच्छता को लेकर किए गए प्रयोग प्रस्तुत करेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल लोगों में जागरूकता बढ़ेगी बल्कि समाज में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players