Noida Authority: भंगेल में 22,670 वर्गमीटर सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया, बुलडोजर चलाकर की बड़ी कार्रवाई

Noida Authority: भंगेल में 22,670 वर्गमीटर सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया, बुलडोजर चलाकर की बड़ी कार्रवाई

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए गुरुवार को सेक्टर-10 के अंतर्गत ग्राम भंगेल में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 22,670 वर्गमीटर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण की ओर से जारी जानकारी के अनुसार खसरा संख्या-456 स्थित अधिसूचित सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध प्लॉटिंग कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-10 के वर्क सर्किल और भूलेख विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माण हटाए गए और पूरी सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी।

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, प्लॉटिंग या अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण ने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अधिसूचित भूमि पर किसी भी प्रकार का निवेश या खरीद-फरोख्त करने से पहले संबंधित प्राधिकरण से सत्यापन अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img