Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोधपुर की फ्लाइट में कटौती, अब एक दिन छोड़कर मिलेगी उड़ान

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोधपुर की फ्लाइट में कटौती, अब एक दिन छोड़कर मिलेगी उड़ान

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। नवी मुंबई और चंडीगढ़ के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से बंद होने के बाद अब जोधपुर जाने वाली फ्लाइट की संख्या भी कम कर दी गई है। पहले जहां जोधपुर के लिए प्रतिदिन उड़ान उपलब्ध थी, वहीं अब यह सेवा एक दिन छोड़कर संचालित की जा रही है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को व्यावसायिक उड़ानों का संचालन शुरू हुआ था। इसके बाद एक जुलाई से 17 शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की गई थीं, लेकिन धीरे-धीरे कुछ रूटों पर यात्रियों की संख्या और परिचालन संबंधी कारणों से उड़ानों में कटौती की जा रही है।

बीते सप्ताह अकासा एयर ने नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी थीं, जबकि इंडिगो ने चंडीगढ़ रूट पर उड़ानों का संचालन रोक दिया था। अब इंडिगो ने जोधपुर रूट पर भी बदलाव करते हुए फ्लाइट को वैकल्पिक दिनों में संचालित करने का निर्णय लिया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को जोधपुर के लिए कोई उड़ान निर्धारित नहीं थी, जबकि शुक्रवार को दोपहर 2:55 बजे जोधपुर के लिए फ्लाइट उपलब्ध दिखाई गई। इसी प्रकार शनिवार के बजाय रविवार को उड़ान संचालित की जाएगी।

गौरतलब है कि इंडिगो ने अपनी प्रारंभिक समय-सारिणी में एक जुलाई से जोधपुर के लिए रोजाना उड़ान संचालित करने की घोषणा की थी। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में एयरपोर्ट से गुरुवार को केवल 14 शहरों के लिए उड़ानें संचालित हुईं। इनमें मुंबई के लिए अकासा एयर की दो उड़ानें शामिल थीं, जबकि अन्य अधिकांश शहरों के लिए इंडिगो सेवाएं संचालित कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें