Noida: नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंडों की समीक्षा में सख्ती, 3 भूखंड निरस्त और 2 पर कब्जा वापस लेने के आदेश

Noida: नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंडों की समीक्षा में सख्ती, 3 भूखंड निरस्त और 2 पर कब्जा वापस लेने के आदेश

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति और संचालन को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने औद्योगिक भूखंडों की नियमित समीक्षा पर जोर दिया है। इसी दिशा में मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम की अध्यक्षता में मंगलवार को औद्योगिक भूखंडों की अद्यतन स्थिति पर बैठक हुई। समीक्षा में प्राधिकरण के अभिलेखों के अनुसार तीन औद्योगिक भूखंड निरस्त पाए गए। इनमें से एक भूखंड न्यायालय में लंबित होने के कारण समीक्षा से अलग रखा गया, जबकि शेष दो भूखंडों पर तत्काल कब्जा वापस लेने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए गए।

बैठक में यह भी सामने आया कि 11 भूखंडों पर निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद वे अक्रियाशील हैं, जबकि 13 भूखंडों पर निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। इसके अलावा 9 भूखंड ऐसे हैं, जिनमें समर्पण संबंधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने अधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक विकास में लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण का यह कदम औद्योगिक भूखंडों के सही संचालन, निर्माण की पूर्णता और समय पर परियोजनाओं के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी सभी औद्योगिक परियोजनाओं की मासिक समीक्षा जारी रहेगी और नियमों का पालन न करने वाले भूखंडों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img