राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Authority Gram Chaupal: नगला नगली और मोमनाथल में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

Noida Authority Gram Chaupal: नगला नगली और मोमनाथल में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

नोएडा प्राधिकरण द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राधिकरण क्षेत्र के ग्राम नगला नगली एवं ग्राम मोमनाथल में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जल, विद्युत, सीवर, सिविल कार्य, उद्यान और भूलेख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, नियमित विद्युत आपूर्ति और सफाई से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

वरिष्ठ प्रबंधकों के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल में कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। जिन समस्याओं का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बैठक के उपरांत गांव का स्थलीय निरीक्षण भी किया और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की शिकायतों का पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इससे न केवल समस्याओं का त्वरित निस्तारण होता है, बल्कि विभागीय समन्वय भी बेहतर होता है। आगे भी विभिन्न गांवों में नियमित रूप से चौपाल आयोजित की जाएंगी, ताकि विकास कार्यों को गति मिले और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button