नोएडा पुलिस कांवड़ियों को लिए 24 घंटे रेडी

अमर सैनी

नोएडा। पुलिस कांवड़ियों की सेवा में 24 घंटे हाजिर रहेगी। पुलिस ने नोएडा में शिव भक्तों के लिए हर चीज की व्यवस्था की है। यहां तक कांवड़ टूटेगी तो उन्हें नई कांवड़ भी मिलेगी। नोएडा पुलिस गंगाजल से लेकर हर तरह से उनकी मदद करेगी। पूरे कांवड़ रूट पर चेकप्वाइंट बनाए गए हैं। हरिद्वार से करीब 500 लीटर गंगाजल भी लाया जाएगा। नोएडा में करीब 2 से 3 हजार लोग कांवड़ लेकर आते हैं।
कांवड़ रूट पर कांवड़ियों के लिए खराब सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त बैठक की। इस दौरान नोएडा से जुड़े न्यू अशोक नगर थाना, कालिंदी कुंज थाना समेत दिल्ली पुलिस के एसीपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों की माने तो नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान ने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण कांवड़ यात्रा के लिए पेड़ों की छंटाई करा रहा है। कांवड़ यात्रा मार्ग और शिविर के आसपास पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। साथ ही सीसीटीवी भी लगाए जा रहे हैं।

यहां बनाए गए अस्थाई शौचालय
उन्होंने बताया कि साथ ही सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट के खंभों पर पॉलीथिन लगाई गई है। ताकि कोई दुर्घटना न हो। 27 जुलाई को नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के मार्गों पर जगह-जगह अस्थाई शौचालय लगाए जा रहे हैं। यमुना पुश्ता, डीएनडी अंडर पास, सेक्टर-44 सर्विस रोड, छिजरासी और पर्थला खंजरपुर पर अस्थाई शौचालय बन रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी (यातायात के लिए)
कांवड़ यात्रा के दौरान 22 जुलाई से 4 अगस्त तक चिल्ला रेड लाइट से ओखला पक्षी विहार तक भारी वाहन नहीं चलेंगे। कई मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिसकर्मी कांवड़ मार्ग पर गश्त करने के साथ ही 24 घंटे व्यवस्था की निगरानी भी करेंगे। यातायात संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001, व्हाट्सएप नंबर 7065100100 और ईमेल हैंडल noidatraffic पर संपर्क कर सकते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img