उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Crime: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात चोरी की बाइक और हथियार बरामद

Noida Crime: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात चोरी की बाइक और हथियार बरामद

नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिलें, दो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हापुड़ निवासी जावेद और मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र के मिठेपुर निवासी मनोज कुमार सागर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के गुरुजरपुर गांव स्थित रेलवे अंडरपास के पास एक जर्जर कमरे से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थीं।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी NCR क्षेत्र में रेकी कर खासतौर पर महंगी दोपहिया गाड़ियों, विशेषकर बुलेट मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जावेद के खिलाफ दादरी, बीटा-2, नॉलेज पार्क, मेरठ और दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी के 13 मामले दर्ज हैं। वहीं मनोज कुमार सागर के खिलाफ मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के थानों में कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button