Viral Video: डांसर डिंपल चौधरी के गाली गलौज विवाद पर बढ़ी बहस, वीडियो जारी कर दी सफाई

Viral Video: डांसर डिंपल चौधरी के गाली गलौज विवाद पर बढ़ी बहस, वीडियो जारी कर दी सफाई

ग्रेटर नोएडा की अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी और दो युवकों के बीच हुए विवाद का मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है। वायरल वीडियो में डांसर की ओर से की गई कथित गाली गलौज और बहस को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद अब डिंपल चौधरी ने अपनी सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है। करीब छह दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जो ग्रेटर नोएडा की अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट का बताया जा रहा है। वीडियो में डिंपल चौधरी अपनी एक सहेली के साथ नजर आ रही हैं और दो युवकों से उनकी तीखी बहस हो रही है। शुरुआत में मामला फोटो खिंचवाने को लेकर शुरू हुआ, लेकिन बाद में विवाद बढ़ गया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक डांसर के साथ फोटो लेने की बात कर रहे हैं, जबकि डिंपल चौधरी इसका विरोध कर रही हैं। बहस बढ़ने के बाद माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। वीडियो में डांसर की ओर से अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया जा रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। मामले पर सफाई देते हुए डिंपल चौधरी ने अपना एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह फोटो खिंचवाने के लिए तैयार थीं, लेकिन युवकों ने उनके साथ बदतमीजी की और उनका हाथ पकड़ लिया। डांसर का कहना है कि इसी वजह से विवाद बढ़ा और उन्होंने प्रतिक्रिया दी। डिंपल चौधरी की ओर से जारी वीडियो में घटना का दूसरा हिस्सा दिखाया गया है। इसमें वह युवकों से बातचीत करती नजर आ रही हैं। उनके अनुसार शुरुआत में बातचीत सामान्य थी, लेकिन बाद में युवकों की कुछ बातों से वह नाराज हो गईं और मामला विवाद में बदल गया। वहीं विवाद में दिखाई देने वाले युवकों में से एक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उसने डांसर को नसीहत देते हुए अपनी बात रखी और घटना को लेकर सफाई दी है। इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को अन्य लोगों के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है, लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img