Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

NEET UG Re-Exam: नोएडा में नीट पुनर्परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 23 केंद्रों पर 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

NEET UG Re Exam, Noida News, NEET 2026, NTA Exam Update, Noida Police, Exam Security

NEET UG Re-Exam: नोएडा में नीट पुनर्परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 23 केंद्रों पर 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

रिपोर्ट: अमर सैनी

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) की पुनर्परीक्षा को लेकर नोएडा प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। रविवार को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है। करीब 11,302 अभ्यर्थी 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे, जिसके मद्देनजर पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

परीक्षा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सेक्टर-46 स्थित भवानी शंकर इंटर कॉलेज में विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान नोएडा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र के प्रत्येक हिस्से का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की जांच की। स्कूल परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को परखा गया तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा जांच, अभ्यर्थियों की आवाजाही और नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि पेपर लीक विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कुछ अभ्यर्थियों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी कारण कई छात्रों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव भी किया गया है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र की जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

सुरक्षा के लिहाज से सभी परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा जैमर, सीसीटीवी कैमरे और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग या अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

इस बार परीक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह भी किया गया है कि किसी भी निजी स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। सभी केंद्र सरकारी या अधिकृत संस्थानों में स्थापित किए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता और सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके।

नोएडा पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष योजना तैयार की है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया इकाइयों को भी सक्रिय किया गया है। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

 

Noida Theft: नोएडा सेक्टर-49 के बैंक्विट हॉल में सगाई समारोह के दौरान 5 लाख की चोरी, CCTV में कैद वारदात

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें