Mathura : चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने मुस्लिम युवाओं को लेकर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कुछ मौलाना और मौलवी मुस्लिम युवाओं को भड़का रहे हैं और गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं।
स्वामी सच्चिदानंद ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग युवाओं को हिंदू समाज की बहन बेटियों के जीवन से खिलवाड़ करने और सर तन से जुदा जैसी बातें सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की सीख देने वालों के बहकावे में आने से कोई लाभ नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि ऐसा करने से जन्नत और हूरें मिलेंगी उन्हें न जन्नत मिलेगी न हूरें बल्कि उन्हें नर्क से भी बदतर जीवन मिलेगा और समाज में वह मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।
कर्म सिद्धांत का जिक्र करते हुए स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि इस सृष्टि में हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल और दंड मिलता है और भगवान श्री चित्रगुप्त के न्याय से कोई बच नहीं सकता। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपील की कि वे कट्टरपंथी विचारधारा से दूर रहें और अच्छे कार्यों में आगे बढ़ते हुए देश की सुरक्षा और समृद्धि में योगदान दें।


