मनीष कुमार वर्मा ने दादरी में तैनात 4 लेखपाल के ट्रांसफर किए

अमर सैनी

नोएडा।गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बड़ा फेरबदल किया है। दादरी तहसील में तैनात 4 लेखपाल के तबादले किए गए हैं। सभी को दादरी से हटकर जेवर भेज दिया गया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें बताया जा रहा था कि लेखपाल ने तहसीलदार के नाम पर रिश्वत ली है। वह मामला दादरी का था। इस वजह से जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से दादरी में तैनात सभी लेखपाल के ट्रांसफर जेवर में कर दिए हैं।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने लेखपाल लोकेन्द्र पाल, डिंपल यादव, योगेंद्र और चांदवीर मालिक को जेवर तहसील भेज दिया। डीएम ने सभी को तत्काल नवीन तैनाती पर ज्वाइन करने के आदेश दिए है। डीएम मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि भ्रष्टाचार और मिलीभगत को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया।
आपको बता दें कि नोएडा के एक भाजपा नेता में दादरी तहसील के लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता का आरोप है कि लेखपाल ने रिश्वत में दो लाख रुपए लेने के बाद भी उनका काम नहीं किया। पीड़ित में मामले की शिकायत डीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी से भी की है। वहीं, हाल ही में सदर तहसील के एक लेखपाल का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लेखपाल 10 हजार रुपये ले रहा हैं। आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। सदर तहसील के कर्मचारियों पर पूर्व में भी रिश्वत लेने का आरोप लग चुका है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img