प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 12 जुलाई को होगी

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक अब 12 जुलाई को होनी प्रस्तावित है। पिछले एक महीने में चौथी बार बोर्ड बैठक की यह तारीख तय की गई है। बोर्ड बैठक में करीब 50 प्रस्ताव रखे जाएंगे।

पिछले महीने पहले 16, इसके बाद 21 और फिर 27 जून को बोर्ड बैठक होनी प्रस्तावित थी, लेकिन तीनों बार ही किसी न किसी वजह से मामला अटक गया और बोर्ड बैठक टल गई। अब 12 जुलाई को बोर्ड बैठक होने की नई तारीख सामने आई है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि उम्मीद है कि इस बार बैठक नहीं टलेगी। इस बार होने वाली बोर्ड बैठक में करीब 50 प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें बिना पर्चेबल एफएआर की अनुमति के निर्माण करने वालों से अब प्राधिकरण 2 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक शुल्क वसूलेगा। अभी तक यह फीस 200 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इसके अलावा स्पोर्ट्स सिटी के समाधान, फ्लैट-खरीदार मामले की स्टेटस रिपोर्ट सहित अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img