महिला की पीट-पीटकर हत्या, सीने पर चढ़कर बरसाए लात-घूंसे

अमर सैनी

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने की घटना सामने आई है। यह घटना कादलपुर गांव की है। इस पूरी घटना के समय महिला का पति भी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने मामले में पीड़ित पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गांव कादलपुर में राजवीर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई की शाम वह अपने घर पर बिजली के केबल को ठीक कर रहे थे। उनकी 50 वर्षीय पत्नी सुखवीरी अपने घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच शराब के नशे में धुत सुनील, सुखवीरी से झगड़ने लगा और धक्का देकर गिरा दिया। विरोध करने पर सुनील और उसकी पत्नी वीना ने मिलकर सुखवीरी को पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने उसके सीने पर लात-घूंसे बरसाए। उन्होंने किसी तरह आरोपियों से सुखवीरी को बचाया। वह सुखवीरी को गंभीर हालत में दनकौर के सूखामल हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुखवीरी को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में एसीपी जेवर का कहना है कि घटना 13 जुलाई की है। बिजली के केबल को लेकर विवाद हुआ था। घटना के समय मृतका के पति की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। बाद में महिला की पीएम रिपोर्ट आने पर पता चला कि कार्डियक अरेस्ट उनकी मौत हुई है। पीट-पीटकर हत्या किए जाने की बात गलत है। पीएम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर किसी भी तरह की इंजरी नहीं होने की बात सामने आई है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img