Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Chunav Results LIVE: बीजेपी को 70 में से 48 सीटें, AAP 22 पर सिमटी

Delhi Chunav Results
Delhi Chunav Results LIVE: बीजेपी को 70 में से 48 सीटें, AAP 22 पर सिमटी

Delhi Chunav Results LIVE: मुख्य बातें

  • बीजेपी की ऐतिहासिक जीत: 70 में से 48 सीटें जीतीं।
  • AAP को बड़ा झटका: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हार गए।
  • योगी आदित्यनाथ का बयान: “दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति खत्म हुई।”
  • अरविंद केजरीवाल का बयान: “हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं।”

Delhi Chunav Results LIVE: दिल्ली में विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी 70 में से 48 सीटों पर आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) केवल 22 सीटों तक सीमित रह गई है। लंबे समय से सत्ता पर काबिज अरविंद केजरीवाल और उनके कई बड़े नेता अपनी सीटें गंवा चुके हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया। वहीं, जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए हैं।

Delhi Chunav Results LIVE Updates

???? 03:37 PM: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की जीत पर कहा, “दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति का अंत हो गया है। अब राष्ट्रीय राजधानी विकास और सुशासन की ओर बढ़ेगी।”

???? 03:11 PM: बीजेपी उम्मीदवार कैलाश गहलोत बोले, “यह प्रधानमंत्री मोदी की जीत है। जनता ने झूठ की राजनीति को नकार दिया है और विकास के लिए वोट दिया है।”

???? 02:57 PM: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “घमंड ज्यादा देर तक नहीं टिकता। दिल्ली की जनता ने कूड़ा, टूटी सड़कों और पानी की किल्लत से परेशान होकर यह जनादेश दिया है।”

???? 02:23 PM: अरविंद केजरीवाल ने हार स्वीकार करते हुए कहा, “हम जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। उम्मीद है कि बीजेपी अपने वादों को पूरा करेगी।”

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें