Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Noida Crime: नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की कार और अन्य सामान बरामद

Noida Crime: नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की कार और अन्य सामान बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर 142 पुलिस और सीडीटी टीम ने संयुक्त अभियान में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी सेक्टर 140 के पास सर्विस रोड पर हुई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक चोरी की Hyundai Aura कार, एक मोबाइल फोन, 1000 रुपये नकद, एक वोटर आईडी कार्ड, अवैध तमंचा और चाकू बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बस स्टॉप और टैक्सी स्टैंड पर रेकी कर यात्रियों को अपनी कैब में बिठाते थे। सफर के दौरान रुकने का बहाना बनाकर यात्रियों का सामान चुरा लेते और फरार हो जाते। चोरी के सामान को बेचकर यह गिरोह पैसे आपस में बांट लेता था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी भी जुटा ली गई है, जिनसे पूछताछ की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें