दिल्ली

Krishna Nagar Theft: दिल्ली में दिनदहाड़े विधायक कार्यालय के पास मोबाइल चोरी, CCTV में कैद आरोपी की हरकत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में दिनदहाड़े मोबाइल चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह घटना स्थानीय विधायक डॉ. अनिल गोयल के कार्यालय के पास हुई और पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, चंदर नगर निवासी अरविंद गुप्ता शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे नारियल पानी लेने विधायक कार्यालय के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक परिचित से हो गई और दोनों वहीं खड़े होकर बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने अपना iPhone अपनी पैंट की जेब में रखा हुआ था।

इसी बीच एक शातिर चोर मौके पर पहुंचा और बेहद सफाई से उनकी जेब से मोबाइल निकालकर फरार हो गया। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो मोबाइल गायब था, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें आरोपी की हरकत साफ दिखाई दे रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है और बाजार व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता की मांग की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button