Faridabad Murder Case: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की चाकू से हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Murder Case: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की चाकू से हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे एक युवक की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है, जो दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मानस राय अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस हमले में लड़की की छोटी बहन भी शामिल थी। आरोपियों ने युवक पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित कुल पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img