उत्तर प्रदेश, नोएडा: ला रेजीडेंसियां सोसाइटी के टावर-29 की दोनों लिफ्ट खराब, छह दिन से 50 परिवार परेशान

उत्तर प्रदेश, नोएडा

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के टावर-29 की दोनों लिफ्ट पिछले छह दिन से खराब है। इस कारण टावर के 50 परिवार सीढियों से चढ़ने व उतरने को मजबूर है। इनमें तीन गर्भवती महिलाएं भी शामिल है। निवासियों का आरोप है कि बार-बार बिल्डर से शिकायत की है, लेकिन लिफ्ट को ठीक नहीं कराया जा रहा है। इससे परेशानी दूर नहीं हो रही है।

निवासियों ने बताया कि टावर-29 में इस समय 50 परिवार रह रहे है। उनके लिए टावर में दो लिफ्ट लगी है। जो पिछले छह दिन से खराब है। निवासी रत्नासिंह का कहना है कि उनके टावर में तीन गर्भवती महिलाएं रहती है। उनको काफी परेशानी हो रही है। टावर के अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट से नीचे आना-जाना संभव नहीं है। बार-बार शिकायत के बाद भी बिल्डर सुनने को तैयार नहीं है। इस पर संबंधित प्राधिकरण को कार्रवाई करने की जरुरत है।

वही, निवासी देवशंकर चौधरी का कहना है कि वो 16वें फ्लोर पर रहते है। पत्नी गर्भवती है। नियमित रूप से अस्पताल जाना होता है, लेकिन लिफ्ट खराब होने से काफी दिक्कत हो रही है। 16वीं मंजिल पर सीढ़ी से आना-जाना संभव नहीं है। इस कारण डॉक्टर के पास भी नहीं जा पा रहे है। इस कारण घरेलू सहायिका भी नहीं आ रही है। लिफ्ट खराब होने से घर की जरुरी चीजें भी समय से नहीं ला पर रहे हैं।

18वीं मंजिल पर रहने वाले निवासी का कहना है कि शुक्रवार से लिफ्ट खराब है। शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। मेंटेनेंस कंपनी का कहना है कि वोल्टेज कम होने के कारण लिफ्ट काम नहीं कर रही है। बिल्डर को वोल्टेज बढ़ाने को बोला गया है। 15 वर्षीय बेटे की दवाइयां और अन्य सामान खरीदने के लिए 18वीं मंजिल से सीढि़यों से आना-जाना संभव नहीं है। समय से रखरखाव शुल्क देने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

15वीं मंजिल पर रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी कमर में दर्द रहता है। इस समय उनकी डीयू में परीक्षा चल रही है। सीढ़ियों का प्रयोग नहीं करने के कारण वो पिछले चार दिन से दोस्त के यहां पर रह रहे हैं। निवासियों ने अब प्राधिकरण से शिकायत की

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img