कंपनी निदेशक ने सेब बेचकर ठगे लाखों रुपये, धोखे से साथी भी हैरान

अमर सैनी

नोएडा। एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि ने पूर्व निदेशक समेत चार लोगों पर बिना अनुमति के सेब बेचकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। साथ ही चारों पर बैंक खातों में भी हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर नोएडा साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-86 निवासी प्रत्यूष पाराशर ने बताया कि मेसर्स लकसुलाल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड का अजमेर में रजिस्टर्ड ऑफिस है। वह कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि है। उसने बताया कि पहले राजस्थान राजसमंद निवासी चुन्नीलाल माली कंपनी में डायरेक्टर थे। 16 अप्रैल 2024 को एग्रीमेंट के जरिए कारोबार मौजूदा प्रबंधन को ट्रांसफर कर दिया गया।अनुभव के आधार पर चुन्नीलाल को कंपनी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई। कंपनी के कामकाज को पुराने प्रबंधन से नए प्रबंधन को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। आरोप है कि चुन्नीलाल, उसके बेटे विनोद माली, गगन लखेरा और नोएडा की रेखा कुमावत ने मिलकर धोखाधड़ी की।

बैंक खातों में लगाई सेंध
आरोपियों ने निजी फायदे के लिए आंतरिक बैंकिंग में सेंध लगाई। उन्होंने कंपनी के बैंक खाते की डिटेल हैक कर 10 लाख 69 हजार, 2 लाख 26 हजार और 1 लाख 61 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी चुन्नीलाल ने अपने पद का दुरुपयोग कर सेब बेचे। उसने कंपनी का पैसा अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर करवा लिया और हड़प लिया। इसकी जानकारी मिलने पर लेखा विभाग ने जांच की। कुछ लेन-देन चुन्नीलाल की देखरेख में और अन्य निदेशकों की जानकारी के बिना किए गए पाए गए। चुन्नीलाल द्वारा किए गए लेन-देन से कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ। इस संबंध में साइबर सेल पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img