अमर सैनी
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानु का सिक्का बिल्डर ग्रुप पर चल रहा धरना पांचवे दिन बुधवार को समाप्त हो गया है। सिक्का बिल्डर ने किसानों के सामने सरेंडर कर उनसे समझौता कर लिया। बुधवार को धरने की अध्यक्षता प्रेम सिंह भाटी ने की और संचालन छात्र परिषद अध्यक्ष कालू तंवर ने किया।
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि बुधवार को बिल्डर ने अपनी जिद छोड़ कर अपना प्रतिनिधि हमारे पास भेजा और उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए समझौता करने की पेशकश की। इस पर संगठन के सभी लोगों की सहमति के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुए समझौते में दोनों लोग संतुष्ट हैं। हमारा संगठन हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ता है और भविष्य में भी पूरी ईमानदारी के साथ अपने किसान मित्रों के साथ खड़ा है।जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ने कहा कि यह संगठन की ताकत और हमारे सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सेलकराम प्रधान, ओमप्रकाश गुर्जर, मास्टर महकार नागर, विकास गुर्जर, बलराज बैसोया, महेश तंवर, डॉक्टर रोहतास, अनिल बैसोया, राजकुमार मोनू, आनंद भाटी, विजयपाल भाटी, हरेंद्र बैसोया, लोकेश चौहान, राजू मावी, अंकुर कश्यप, मनोज बैसोया, एडवोकेट कैप्टन बैसोया, नरेंद्र मावी, भोलू बैसोया, गौरव बैसोया आदि मौजूद रहे।





पाठकों की राय