Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया

सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार की दोपहर युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस की सूझबूझ के चलते उसकी जान बची। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है
कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया

अमर सैनी

नोएडा। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार की दोपहर युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस की सूझबूझ के चलते उसकी जान बची। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी है और परिवार से संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहा है। इसी के चलते वह शिकायत करने कलेक्ट्रेट आया था।
सूरजपुर पुलिस के मुताबिक सादोपुर गांव का रहने वाला सचिन मंगलवार की दोपहर हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट में उसने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाई और उसे शांत किया। पुलिस की जांच में पता चला है कि सचिन नशा करने का आदी है तथा पूर्व में आर्म्स ऐक्ट आदि में जेल जा चुका है। उसने 18 जून को शहाबुद्दीन निवासी सादोपुर के घर पर नशे की हालत में जाकर बदतमीजी की थी। पीड़ित की शिकायत पर बादलपुर कोतवाली पुलिस ने सचिन को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद सोमवार की रात सचिन ने नशे की हालत में अपने ही गांव के एक किशोर के साथ बदतमीजी की। किशोर के परिजनों ने इसकी शिकायत सचिन के घर वालों से की थी। परिजनों ने सचिन को इस बात को लेकर डांटा तो उसने नशे में अपने माता-पिता के साथ भी धक्का-मुक्की कर दी। नीचे गिरने पर सचिन की मां का सिर फूट गया। परिजनों ने सचिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत की पुलिस का कहना है कि आरोपी सचिन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन

सचिन का अपने परिवार से झगड़ा चल रहा है। वह अपने माता-पिता से संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहा है। इसी के चलते वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां उसने आत्मदाह की कोशिश की, पुलिस की सूझबूझ से उसकी जान बची। मामले की जांच की जा रही है।

-हिरदेश कठेरिया, एडीसीपी, सेंट्रल नोएडा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *