Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

इस चुनाव में जनता भाजपा की जड़े उखाड़ फैंकेगीः चन्द्रमोहन

चन्द्रमोहन
इस चुनाव में जनता भाजपा की जड़े उखाड़ फैंकेगीः चन्द्रमोहन

इस चुनाव में जनता भाजपा की जड़े उखाड़ फैंकेगीः चन्द्रमोहन

चंद्र मोहन ने पंचकूला विधानसभा के बरवाला ब्लॉक के गांव में किया धुआंधार प्रचार

कांग्रेस की सरकार बनने पर पंचकूला प्रदेश में ही नहीं, देश के मानचित्र में विकास के रूप में अलग पहचान बन उभरेगा -चंद्र मोहन

रिपोर्ट :कोमल रमोला

पंचकूला, 17 सितंबरः पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन ने बरवाला खंड के गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा की नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है इस विधानसभा चुनाव में लोगों ने यह मन बना लिया है की भाजपा को प्रदेश की सत्ता से जड़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछले 40 साल से पंचकूला जिले से जुड़ा हुआ हूं, यहां के हर गांव और लोगों की हर समस्या स भली भांति परिचित हूं। चुनाव का परिणाम आते ही 8 अक्टूबर के बाद पंचकूला जिले के लोगों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। जिले के जो बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं , उनके लिए रोजगार के बेहतर प्रबंध किए जाएंगे, व्यापारियों , किसानों और कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्रमोहन ने पंचकूला व वरवाला क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसभाओं मैं लोगों से मिले।इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालो में पंचकूला क्षेत्र का विकास के मामले बहुत पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते पंचकूला आस-पास के क्षेत्रों में विकास के नाम पर झूठे वादे किए गए।

जनसभा में बरवाला क्षेत्र के लोगों ने समस्याऐं बताते हुए कहा कि गांव के आस पास बस स्टैंड नहीं है। उन्हें बस लेने के लिए खुले में खड़ा होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के सपनो का पंचकुला बनाने के लिए कार्य करेंगे, ताकि पंचकूला प्रदेश में ही नहीं विश्व के मानचित्र पर भी अपनी पहचान बना सके।

चन्द्र मोहन ने बरवाला क्षेत्र के गांव रेहोड़़, अलीपुर टाउन, खंगेसरा, मट्टावाला, जलोली, टोका, नंगल, श्यामटू व एमडीसी पंचकूला में जनसभाएं की।इसके अलावा उनके पुत्र सिद्धार्थ व पुत्री शताक्षी ने भी पचंकूला के सेक्टर 11, एमडीसी में जनसभा की। साथ ही चन्द्रमोहन की पत्नी सीमा ने भी चुनाव सेक्टर 8 व सेक्टर 10 में जनसभा की। जनसभाओं के दौरान लोगों ने सैकड़ो की संख्या में पहुंच कांग्रेस को ज्वाइन किया लोगों का उत्साह देखते हुए चंद्र मोहन ने कहा कि इस बार पंचकूला के मतदाता चुनाव परिणाम आने पर प्रदेश में एक नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

इन जनसभाओं के दौरान पूर्व सरपंच गुलशन शर्मा जलोली, रोहित वर्मा, रनबीर राणा, सागर रामजी, अंकुश राणा, अमन राणा, नवनीत राणा, रोहित राणा, साहिल राणा, अभी पंडित, अमर राणा, रविन्द्र राणा, ब्रह्य राणा, आदित्य राणा, गट्टू राणा, कुलविन्द्र राणा, रजनीश कश्यप, शिवम राण, हर्ष राणा, साहिल कश्यप, प्रमोद कुमार, रिशी पाल, हरीओम कांसल, मोहन लाल राणा, नीरज शर्मा तथा गौरव शर्मा ने चंद्र मोहन और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *