उत्तर प्रदेश, नोएडा: दीपांकर महाराज में धर्म बचाओ या जान, एकजुट होने के लिए निकालेंगे यात्राएं

अभिषेक ब्याहुत

उत्तर प्रदेश, नोएडा। दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही सर्द मौसम में सियासत गर्म हो गई है। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में सत्ता पाने के लिए घमासान मच गया है। दूसरी तरफ स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वामी दीपंकर महाराज ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में धार्मिक यात्राएं निकालेंगे, जिनका मकसद हिंदू समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठाना होगा।
स्वामी दीपंकर महाराज ने यह ऐलान सेक्टर-117 में स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक होगा कि नोएडा के अंदर एक सोसाइटी ऐसी भी है, जो जातियों में ना बाटकर हिंदू के एक होने का उद्घोष कर रही है। हिंदू समाज ना तो बंटेगा ना कटेगा के मकसद से एकजुट हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्यों के प्रति संकल्पित रहना चाहिए और लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। सम्भल में वक्फ संपत्ति के मुद्दे पर बोलते हुए स्वामी दीपंकर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में 7 वर्ग किलोमीटर वक्फ संपत्ति का दावा संविधान के खिलाफ है। उन्होंने इस कार्य को रोक लगाने की मांग की। स्वामी दीपंकर ने घोषणा की कि वे दिल्ली में धार्मिक यात्राएं निकालेंगे। हिंदू समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठाना होगा। भविष्य में समाज के सामने “धर्म बचाओ या जान” केवल दो विकल्प होंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img